
बाबा ग्रुप के ठिकानों पर आयकर छापेमारी, घर में मिले 1.25 करोड़ कैश
आयकर विभाग की टीम ने बाबा ग्रुप से जुड़े कारोबारियों और आढ़तियों के सभी 40 ठिकानों पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी अपनी छापेमारी जारी रखी। इस दौरान सभी के यहां दस्तावेज खंगाले गए। इस दौरान एक कारोबारी के यहां 125 करोड़ रुपए जब्त किए गए।
आयकर विभाग की टीम ने बाबा ग्रुप से जुड़े कारोबारियों और आढ़तियों के सभी 40 ठिकानों पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी अपनी छापेमारी जारी रखी। इस दौरान सभी के यहां दस्तावेज खंगाले गए। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को छापेमारी के दौरान बाबा ग्रुप से जुड़े एक कारोबारी के यहां से 1.25 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए। इसके अलावा गयाजी और औरंगाबाद स्थित चावल कारोबारियों के ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी और जेवर मिले हैं। आयकर विभाग इनके मूल्यांकन में जुट गई है। आयकर सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार को भी जारी रहेगी।
इससे पहले आयकर विभाग की टीम को आढ़तियों के ठिकानों से कच्चे व्यापार से जुड़े अहम दस्तावेज मिले। वहीं, रांची में टीम ने नगड़ी, कांके रोड, हरमू रोड और बरियातू इलाके में बाबा एग्रो फूड और बाबा फूड प्रोसेसिंग से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। इस दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए। इसके अलावा नगड़ी के बंधेया स्थित बाबा राइस मिल, मेला टिकरा के पास स्थित दोनों राइस मिलों में शुक्रवार को भी टीम कागजात खंगालने में जुटी रही।
बता दें कि आयकर विभाग रांची की अनुसंधान शाखा ने बीते गुरुवार को बाबा ग्रुप और उससे जुड़े अनाज कारोबारियों के झारखंड और बिहार में 40 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। पहले दिन बड़ी संख्या में डिजिटल और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए थे। इस दस्तावेजों को खंगालने में टीम लगातार जुटी हुई है। बताया जा रहा है टैक्स चोरी के मामले में यह छापेमारी हो रही है।
रांची समेत अन्य ठिकानों पर आज भी जारी रहेगी कार्रवाई
आयकर विभाग की टीम शनिवार को भी बाबा ग्रुप के हरमू रोड, कांके रोड, बरियातू और नगड़ी के बंधेया स्थित बाबा ग्रुप से जुड़े आवास, कार्यालय, मिल और समूह से जुड़े लोगों के ठिकानों पर कागाजतों को खंगालेगी। बता दें कि बिहार के पटना, औरंगाबाद और गयाजी स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इसमें रांची के 10, गयाजी और औरंगाबाद के 10-10 ठिकाने शामिल हैं। वहीं, शेष ठिकाने जमशेदपुर और पटना में हैं। इन ठिकानों पर गुरुवार से ही कार्रवाई चल रही है।

लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर




