हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा फैसला, मंईयां सम्मान योजना और सर्वजन पेंशन के लिए 10 हजार करोड़ जारी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड सरकार ने वित्तीय साल 2026-27 के लिए ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ और ‘मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना’ मद में 10,263 करोड़ जिलों को जारी कर दिए हैं। राज्य के सभी 24 जिलों के लिए मंईयां योजना मद में कुल 80 अरब 71 करोड़ 95 लाख 60 हजार रुपये जारी किए गए हैं।

हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा फैसला, मंईयां सम्मान योजना और सर्वजन पेंशन के लिए 10 हजार करोड़ जारी

झारखंड सरकार ने वित्तीय साल 2026-27 के लिए ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ और ‘मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना’ मद में 10,263 करोड़ जिलों को जारी कर दिए हैं। राज्य के सभी 24 जिलों के लिए मंईयां योजना मद में कुल 80 अरब 71 करोड़ 95 लाख 60 हजार रुपये जबकि सर्वजन पेंशन योजना मद में 21 अरब 91 करोड़ 68 लाख 42 हजार रुपये जारी किए गए हैं। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने बुधवार को राशि आवंटित करने संबंधी आदेश जारी किया। आइए जानते हैं राशि कब तक के लिए जारी की गई है

विभागीय जानकारी के अनुसार, यह राशि दिसंबर तक के लिए जारी की गई है। मंईयां योजना मद में सर्वाधिक 691.77 करोड़ रुपये गिरिडीह जिले को मिले हैं। रांची जिला दूसरे स्थान पर है, जहां कुल 600 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं सर्वजन पेंशन में भी सर्वाधिक 173.33 करोड़ गिरिडीह जिले को मिले हैं। इस योजना में रांची को 155.20 करोड़, पूर्वी सिंहभूम को 148.24 करोड़, पलामू को 142.16 करोड़, बोकारो को 125 करोड़, जबकि खूंटी को सबसे कम 28.16 करोड़ मिले हैं।

तीन प्रमुख मदों में बंटा बजट

विभागीय सचिव ने उपरोक्त राशि का आवंटन अलग-अलग जिलों के ट्राइबल सब प्लान (टीएसपी), अदर सब प्लान (ओएसपी) और अनुसूचित जाति उप-योजना (एससीएसपी) के लिए किया गया है। बता दें कि जारी निर्देश के तहत टीएसपी मद में 15 जिले ओएसपी मद में 11 जिले और एससीएसपी मद में राज्य के सभी 24 जिले शामिल होते हैं।

ट्राइबल सब प्लान (टीएसपी) - रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, दुमका, जामताड़ा, साहेबंगज, पाकुड़, गोड्डा और गढ़वा

अदर सब प्लान (ओएसपी) - गोड्डा, गढ़वा, देवघर, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा, पलामू, धनबाद, बोकारो और रामगढ़

योजना टीएसपी ओएसपी एससीएसपी

मंईयां सम्मान 3278.83 3717.80 1075.32

सर्वजन पेंशन 994.86 980.29 216.53

धरातल पर तेजी से क्रियान्वयन के निर्देश

विभागीय सचिव उमा शंकर सिंह द्वारा सभी जिलों के संबंधित डीडीओ कोड के साथ राशि हस्तांतरित कर दी गई है। जिले के सभी सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि वित्तीय वर्ष की शुरुआत से ही योग्य महिलाओं और पेंशनभोगियों के खातों में बिना किसी तकनीकी या बजटीय रुकावट के समय पर सहायता राशि भेजी जा सके। साथ ही निर्देश दिया गया है कि वे आवंटन का पूरी पारदर्शिता के साथ उपयोग करें ताकि अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंच सके।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें