झारखंड में बढ़ गई 10 प्रतिशत तक महंगाई, इन जरूरी प्रोडक्ट के बढ़े दाम; देखें लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

फरवरी से अब तक बीते छह माह में आवश्यक खाद्य सामाग्रियों और रोजाना इस्तेमाल वाले एफएमसीजी उत्पादों की कीमत भी 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। रोजमर्रा की खाद्य सामग्री में नमक 30 रुपये से बढ़कर 32 रुपये प्रति किलो हो गया है।

झारखंड में बढ़ी 10 प्रतिशत महंगाई
झारखंड में बढ़ी 10 प्रतिशत महंगाई

मध्य-पूर्व में शुरू हुए जंग के कारण वैश्विक आपूर्ति शृंखला में आई बाधाओं का असर अब आमलोगों की रसोई और रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं पर भी दिखने लगा है। फरवरी से अब तक बीते छह माह में आवश्यक खाद्य सामाग्रियों और रोजाना इस्तेमाल वाले एफएमसीजी उत्पादों की कीमत भी 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। रोजमर्रा की खाद्य सामग्री में नमक 30 रुपये से बढ़कर 32 रुपये प्रति किलो हो गया है। बाबा ब्रांड चावल 40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 42 रुपये प्रति किलो हो गया। अरहर दाल 125 से बढ़कर 130 रुपये, आटा 34 से बढ़कर 36 रुपये प्रति किलो हो गया है। इस बीच सबसे अधिक असर खाद्य तेल पर दिखा। सरसों तेल की कीमत 170 से बढ़कर 185 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चीनी 50 रुपये से बढ़कर 55 रुपये प्रति किलो और गुड़ 50 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।

ये उत्पाद भी हुए महंगे

महंगाई का असर केवल खाने-पीने की वस्तुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि दैनिक उपयोग के एफएमसीजी उत्पाद भी महंगे हुए हैं। कपड़े धोने वाला साबुन, जो पहले 38 रुपये में मिलता था, अब 42 रुपये में बिक रहा है। नहाने वाले साबुन की कीमत 23 रुपये से बढ़कर 25 रुपये प्रति पीस हो गई है। एक्टिव व्हील डिटर्जेंट 74 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 84 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है, जबकि सर्फ एक्सेल ब्लू की कीमत 135 रुपये से बढ़कर 147 रुपये प्रति किलो हो गई है। 500 ग्राम चायपत्ती का पैकेट भी 50 रुपये से बढ़कर 55 रुपये का हो गया है।

सर्फ और साबुन के भी दाम बढ़े

उत्पाद

धोने वाला साबुन

38 रुपये

42 रुपये

नहाने वाला साबुन

23 रुपये

25 रुपये 50 पैसे

एडिबल (खाद्य) तेल

74 रुपये

84 रुपये किलो

सर्फ एक्सेल

135 रुपये

147 रुपये किलो

सनलाइट

500 ग्राम 50 रुपये

55 रुपये

उत्पाद

नमक

30 रुपये

32 रुपये

चावल (बाबा)

40 रुपये

42 रुपये

अरहर दाल

125 रुपये

130 रुपये

आटा

34 रुपये

36 रुपये

सरसों तेल

170 रुपये

185 रुपये

चीनी

50 रुपये

55 रुपये

गुड़

50 रुपये

65 रुपये

इधर यह खेल

खुदरा कारोबारियों के अनुसार, बिस्कुट की कीमतों में तो बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कई कंपनियों ने ग्रामेज में कटौती की है। उदाहरण के लिए, 100 ग्राम वाले बिस्कुट अब 90–95 ग्राम के पैक में आ रहे हैं।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़झारखंड में बढ़ गई 10 प्रतिशत महंगाई, इन जरूरी प्रोडक्ट के बढ़े दाम; देखें लिस्ट