रांची नगर निगम का बड़ा ऐक्शन, शहर के 10 कोचिंग और हॉस्टल बंद का नोटिस; क्या है वजह

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में नियमों की अनदेखी कर चल रहे कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों और लॉज के संचालकों ने नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। निगम ने शनिवार को ऐसे 10 संस्थानों को अंतिम नोटिस जारी किया। 

रांची न्यूज
रांची में 10 कोचिंग और हॉस्टल को बंद करने का नोटिस

रांची में नियमों की अनदेखी कर चल रहे कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों और लॉज के संचालकों ने नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। निगम ने शनिवार को ऐसे 10 संस्थानों को अंतिम नोटिस जारी किया। सभी संस्थानों को नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर संचालन बंद करने और स्वीकृत भवन नक्शा समेत जरूरी वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय में आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित भवनों को सील किया जाएगा।

क्या हैं नियम

नगर निगम के अनुसार, झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 और झारखंड भवन उपविधि, 2016 के तहत छात्रावास, लॉज और कोचिंग संस्थानों के संचालन के लिए जरूरी अनुमतियां लेना अनिवार्य है। इनमें व्यापार अनुज्ञप्ति, छात्रावास पंजीकरण, वाणिज्यिक होल्डिंग, अग्निशमन विभाग से अनुमति प्रमाणपत्र और स्वीकृत भवन नक्शा प्रमुख हैं। इसके अलावा भवन के उपयोग और संस्थान के संचालन से संबंधित निर्धारित मानकों का पालन करना भी जरूरी है।

पहले भी दे चुके हैं नोटिस

नगर निगम की तरफ से बताया गया है कि इन संस्थानों और हॉस्टलों को पहले भी नोटिस जारी कर जरूरी दस्तावेज जारी कर नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई थी, लेकिन संस्थानों की तरफ से कोई ऐक्शन नहीं लिया गया था। अब नगर निगम ने इन संस्थानों और हॉस्टलों को फिर से नोटिस जारी कर, बंद करने का निर्देश दिया है।

अवैध व्यावसायिक उपयोग पर की जाएगी कार्रवाई

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि भवनों का बिना अनुमति व्यावसायिक उपयोग या स्वीकृत उपयोग के विपरीत संचालन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संचालकों को निर्धारित समय में सभी आवश्यक दस्तावेज निगम के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे। आदेशों की अनदेखी करने पर भवन सील करने के साथ संबंधित कानूनों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम ने सभी संचालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है। किसी भी तरह की लापरवाही पर गंभीर कार्रवाई की जाएगी।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांची नगर निगम का बड़ा ऐक्शन, 10 कोचिंग और हॉस्टल बंद का नोटिस; क्या है वजह