
कोडरमा से एक साथ गायब हो गए 10 बच्चे, मचा हड़कंप; पुलिस ने यहां से किया बरामद
कोडरमा से गायब हुए बच्चों को बरामद कर लिया गया है। इन सभी बच्चों को गयाजी चाइल्ड हेल्पलाइन ने बरामद किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि ये सभी बच्चे जयनगर से गयाजी कैसे पहुंचे।
झारखंड के कोडरमा में कई बच्चों के गायब होने से हड़कंप मच गया। 10 बच्चों के गायब होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और कई घंटों के लगातार प्रयासों के बाद सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। सभी बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन गयाजी के द्वारा रेस्क्यू किया गया है। इस दौरान सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि आखिर कोडरमा के जयनगर से ये सभी बच्चे गयाजी कैसे पहुंच गए?
बता दें कि कोडरमा के जयनगर प्रखंड के खरियाडीह के एक मुहल्ले से 10 बच्चे अचानक गायब हो गए थे। बच्चों के गायब होने के बाद पहले परिजनों ने खुद से ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन जब कोई सुराग नहीं लगा तो इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बच्चों को तलाश करना शुरू कर दिया, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
इस मामले की जानकारी देते हुए गांव के मुखिया राजेंद्र यादव ने बताया कि एक फरवरी की रात गांव के कई लोग परसाबाद में आयोजित श्राद्ध भोज में गए थे। इनमें मोहल्ले के बच्चे भी शामिल थे। वापसी के दौरान सब वापस आ गए लेकिन 10 बच्चे नहीं लौटे। इसके बाद मामले की जानकारी जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। और अब सभी बच्चे गया जी से सकुशल बरामद कर लिए गए हैं।

लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर




