झारखंड में कोयला चोरों और सुरक्षा गार्ड के बीच हुई झड़प, 1 की मौत, 6 घायल
पुलिस एक सीनियर अधिकारी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया- घटना मंगलवार रात मुफस्सिल पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के कमांड एरिया में एक कोयला साइडिंग पर हुई है।

झारखंड के गिरिडीह जिले में सिक्योरिटी गार्ड और कोयला चोरों के बीच झड़प में एक आदमी की मौत हो गई। इस मार-पीट में 6 अन्य घायल भी हो गए हैं। पुलिस एक सीनियर अधिकारी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया- घटना मंगलवार रात मुफस्सिल पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के कमांड एरिया में एक कोयला साइडिंग पर हुई है।
सदर सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) जीतवाहन ओरांव ने कहा कि इस घटना में एक गांववाले की मौत हो गई और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिक्योरिटी गार्ड और कथित कोयला चोरों के बीच झड़प में छह सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गए, और उनका इलाज अब यहां CCL अस्पताल में चल रहा है। ओरांव ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रोजेक्ट के मैनेजर राम सागर ने आरोप लगाया है- कोयला चुराने के लिए करीब 100 लोग साइट पर आए थे। इनमें से ज्यादातर लोकल लोग थे। उन्होंने कहा, "जब सिक्योरिटी गार्ड्स ने विरोध किया, तो कोयला चोरों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया और उन पर हमला कर दिया। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही वे भाग गए।" गांव वालों ने कोयला प्रोजेक्ट साइट पर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि सिक्योरिटी गार्ड्स ने उस आदमी को मार डाला।
झारखंड के धनबाद जिले से एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। यहां के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरास मोड़ स्थित सिंह नगर के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पति और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि, बलियापुर थाना क्षेत्र के निपानिया निवासी शत्रुघ्न महतो अपनी पत्नी ममता देवी और पुत्र संतोष महतो के साथ बाइक से महुदा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कोयला लदे तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ममता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे में शत्रुघ्न महतो और उनके पुत्र संतोष महतो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को संभाला और तत्काल पुलिस को सूचना दी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और मृतका के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर कोयला लदे भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

