Hindi Newsजम्मू और कश्मीर न्यूज़Terrorist Bagu Khan was a human GPS killed in an encounter was involved in more than 100 infiltrations
‘ह्यूमन GPS’ था आतंकी बागू खान, एनकाउंटर में मारा गया; 100 से अधिक घुसपैठ में हाथ

‘ह्यूमन GPS’ था आतंकी बागू खान, एनकाउंटर में मारा गया; 100 से अधिक घुसपैठ में हाथ

संक्षेप:

वह मूल रूप से हिजबुल कमांडर था, लेकिन उसने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद सहित सभी आतंकी संगठनों को गुरेज और आसपास के इलाकों से घुसपैठ कराने में मदद की।

Aug 30, 2025 02:00 pm ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सुरक्षा बलों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हुई मुठभेड़ के दौरान लंबे समय से वांटेड आतंकी बागू खान उर्फ समंदर चाचा को मार गिराया। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 1995 से सक्रिय बागू खान को आतंकी गिरोहों में “ह्यूमन जीपीएस” कहा जाता था। रक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, बागू खान पिछले तीन दशकों में 100 से अधिक घुसपैठ प्रयासों को अंजाम देने में शामिल रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गुरेज सेक्टर की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और गुप्त रास्तों की उसकी गहरी जानकारी के चलते, उसके नेतृत्व में अधिकांश प्रयास सफल रहे। यही वजह थी कि वह हर आतंकी संगठन के लिए खास महत्व रखता था।

वह मूल रूप से हिजबुल कमांडर था, लेकिन उसने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद सहित सभी आतंकी संगठनों को गुरेज और आसपास के इलाकों से घुसपैठ कराने में मदद की।

बागू खान को नैशेरा से घुसपैठ की कोशिश के दौरान सुरक्षाबलों ने ढेर किया। इस मुठभेड़ में एक अन्य आतंकी भी मारा गया। सूत्रों ने बताया कि वर्षों तक सुरक्षा बलों की निगरानी से बचता रहा बागू खान आखिरकार ताजा अभियान में मारा गया।

बागू खान की मौत को आतंकी संगठनों की लॉजिस्टिक और घुसपैठ नेटवर्क पर बड़ा झटका माना जा रहा है। सेना के अधिकारियों का कहना है कि उसकी मौत से एलओसी के इस हिस्से में आतंकी गतिविधियों की योजना पर असर पड़ेगा।

यह मुठभेड़ गुरुवार को हुई उस कार्रवाई के बाद हुई है, जिसमें भारतीय सेना ने गुरेज सेक्टर में दो घुसपैठियों को मार गिराया था। फिलहाल सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी जारी है और कई इलाकों में गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।