
उधमपुर में एक घर से खाना उठाकर भागे संदिग्ध आतंकी, सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में संदिग्ध आतंकियों के देखे जाने की खबर है। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक रविवार की रात कुछ संदिग्ध आतंकी एक घर में घुसे और वहां से खाना उठाकर जंगल की ओर भाग गए। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के माजलता के जंगल वाले इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों के देखे जाने की खबर मिली है। इस सूचना के सामने आते ही सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों की एक संयुक्त टीम माजलाता के चोर मोटू गांव के आस पास के इलाकों में छानबीन कर रही है।
घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि दो अज्ञात आतंकवादी कथित तौर पर रविवार शाम करीब 6.30 पर चोर मोटू गांव के एक स्थानीय निवासी मंगतू राम के घर गए और वहां से खाना उठाकर जंगल की तरफ भाग गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों को इस बात की जानकारी दी। पूरी जांच पड़ताल करने के बाद विशेष तलाशी अभियान को शुरू किया गया।
इस बीच, जम्मू - कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने किसी भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर नियंत्रण रेखा के पास पहाड़ी इलाकों तक कई सेक्टरों में संयुक्त अभियान तेज कर दिए हैं।
यह तलाशी अभियान संभावित घुसपैठ की कोशिश करने वालों को संकेत देने वाली एक कवायद का हिस्सा है। गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद जम्मू, सांबा, कठुआ और राजौरी जिलों के सामने सीमा पार लॉन्च पैड पर आतंकवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी की खबरें हैं। सुरक्षा बल लगातार इनकी घुसपैठ को रोकने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन दुर्गम वन और पर्वतीय क्षेत्र होने की वजह से ऐसा करना आसान नहीं है।

लेखक के बारे में
Upendra Thapakउपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




