फोटो गैलरी

Hindi News जम्मू और कश्मीरतिरंगे के रंग में रंगी नजर आई घाटी, कश्मीर में आतंकवादियों के घरों पर फहरा राष्ट्रीय ध्वज

तिरंगे के रंग में रंगी नजर आई घाटी, कश्मीर में आतंकवादियों के घरों पर फहरा राष्ट्रीय ध्वज

स्वतंत्रता दिवस के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराते नजर आए हैं। घाटी में भी कुछ ऐसा ही नजरा देखने को मिला।

तिरंगे के रंग में रंगी नजर आई घाटी, कश्मीर में आतंकवादियों के घरों पर फहरा राष्ट्रीय ध्वज
Ashutosh Rayएजेंसी,श्रीनगरSun, 14 Aug 2022 10:42 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

जम्मू कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कश्मीर घाटी में कई सक्रिय और मारे गए आतंकवादियों के घरों पर रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के रूप में कई आतंकवादियों के परिवार के सदस्य और करीबी रश्तिेदार तिरंगा फहराने के लिए आगे आए।

हिजबुल मुजाहिदीन के 2020 में मारे गए आतंकवादी रियाज अहमद नाइकू के पिता को श्रीनगर के बेगपोरा में अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए देखा गया। नाइकू जम्मू-कश्मीर के टॉप टेन मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक था। अनंतनाग जिले के लीवर श्रीगुफवाड़ा में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर जफर हुसैन भट और आमिर खान के घरों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

नजीर शेरगोजरी के घर पर भी तिरंगा फहरा

बडगाम जिले के गांव सराय चदूरा में लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकी आकिब नजीर शेरगोजरी के घर पर भी तिरंगा फहराया गया। लोगों ने उत्साहपूर्वक अपने घरों, होटलों और रेस्तरां पर राष्ट्रीय झंडे लगाए हैं। बता दें कि आजादी का अमृत महोत्सव समारोहों के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने लोगों से 13 से 15 अगस्त तक घर या कार्यालय में तिरंगा फहराने या लगाने का आग्रह किया है।

बारामूला में 108 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया

सेना ने रविवार को जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में 108 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी कर्नल एमरॉन मुसावी ने बताया कि इस तिरंगे को जिले के पट्टन में हैदरबेग में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि उग्रवाद रोधी बल (सीआईएफ) (किलो) के जनरल अफसर कमांडिंग मेजर जनरल एस एस सलारिया ने इसे कश्मीर के लोगों को समर्पित किया। कर्नल मुसावी ने कहा कि इस ध्वज स्तम्भ को 30 दिन के भीतर स्थापित किया गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें