फोटो गैलरी

Hindi News जम्मू और कश्मीरगणतंत्र दिवस: श्रीनगर के लाल चौक पर 30 साल बाद लहराया तिरंगा, आतंक के आकाओं को चुनौती

गणतंत्र दिवस: श्रीनगर के लाल चौक पर 30 साल बाद लहराया तिरंगा, आतंक के आकाओं को चुनौती

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर 30 साल बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 30 साल पहले बीजेपी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर के ऊपर तिरंगा फहराया था। बुधवार को...

गणतंत्र दिवस: श्रीनगर के लाल चौक पर 30 साल बाद लहराया तिरंगा, आतंक के आकाओं को चुनौती
पीटीआई,श्रीनगरWed, 26 Jan 2022 03:48 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर 30 साल बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 30 साल पहले बीजेपी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर के ऊपर तिरंगा फहराया था। बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता साजिद यूसुफ शाह और साहिल बशीर भट ने अपने दर्जरनों समर्थकों के साथ गणतंत्र दिवस को यादगार बनाने के लिए घंटाघर में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया था। घंटाघर श्रीनगर के लाल चौक का चर्चित स्थान है। 

घंटाघर के ऊपर तिरंगा को लगाने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन लिफ्ट का उपयोग किया। इस कार्यक्रम में कश्मीर मार्शल आर्ट अकादमी के युवा खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। प्रतिभागियों ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्व किया क्योंकि सैकड़ों पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान घंटाघर के चारों और पहरा दे रहे थे।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने 1992 में घाटी में उग्रवाद के चरम पर होने के दौरान लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। घंटाघर के अलावा शहर में भी कई जगहों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें प्रताप पार्क और इकबाल पार्क भी शामिल हैं। यह पहली बार है जब शहर में इतनी बड़ी संख्या में राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें