फोटो गैलरी

Hindi News जम्मू और कश्मीरजम्मू कश्मीर की मदद से विश्व शक्ति की राह पकड़ेगा भारतः पीयूष गोयल

जम्मू कश्मीर की मदद से विश्व शक्ति की राह पकड़ेगा भारतः पीयूष गोयल

जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए दुबई सरकार के साथ समझौते में हस्ताक्षर किए। इस मौके पर उपस्थित केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ये समझौता...

जम्मू कश्मीर की मदद से विश्व शक्ति की राह पकड़ेगा भारतः पीयूष गोयल
एजेंसी,श्रीनगरMon, 18 Oct 2021 02:49 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए दुबई सरकार के साथ समझौते में हस्ताक्षर किए। इस मौके पर उपस्थित केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ये समझौता केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा। इस मौके पर पीयूष गोयल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में विकास परियोजनाएं भारत को विश्व शक्ति बनाने में मदद करेगी।

सोमवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में जम्मू कश्मीर प्रशासन ने दुबई सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। जिसमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में विकास परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। इस मौके पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने रियल एस्टेट विकास, औद्योगिक पार्क, आईटी टावर, बहुउद्देशीय टावर, रसद, मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और अधिक के लिए दुबई सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

 

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुबई में कई कंपनियां भारत और जम्मू कश्मीर में निवेश करने की इच्छुक हैं। पीयूष गोयल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में विकास परियोजनाएं भारत को विश्व शक्ति बनाने में मदद करेगी। इस मौके पर दुबई के निवेशक सुल्तान बिन सुलेयम ने कहा, "हम समझौता ज्ञापन से खुश हैं और काम के प्रति प्रतिबद्ध हैं।" उन्होंने कहा कि मेड इन इंडिया मिशन के तहत जम्मू कश्मीर में विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। अब दुनिया जम्मू और कश्मीर के कई उत्पादों को जान सकेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें