फोटो गैलरी

Hindi News जम्मू और कश्मीरकश्मीर: अंजुमन-ए-इस्लामिया के प्रमुख के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज

कश्मीर: अंजुमन-ए-इस्लामिया के प्रमुख के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज

जम्मू कश्मीर के भद्रवाह में अंजुमन-ए-इस्लामिया के अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार की नमाज के दौरान भड़काऊ और राजद्रोही बयान देने पर मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया...

कश्मीर: अंजुमन-ए-इस्लामिया के प्रमुख के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज
एजेंसी,भद्रवाहSat, 25 Jul 2020 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

जम्मू कश्मीर के भद्रवाह में अंजुमन-ए-इस्लामिया के अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार की नमाज के दौरान भड़काऊ और राजद्रोही बयान देने पर मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंजुमन-ए-इस्लामिया के अध्यक्ष परवेज अहमद शेख के खिलाफ शुक्रवार की नमाज अदा करके जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में भद्रवाह पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। 

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भद्रवाह की जामिया मस्जिद में लोगों को संबोधित कर रहे शेख के भाषण पर पुलिस ने संज्ञान लिया और उसके खिलाफ  धारा 124 ए (देशद्रोह) और 153 ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने) 505 बी, 188 तथा महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डोडा पुलिस के जांच अधिकारी ने कहा कि शेख का भाषण भड़काऊ,सोचा समझा ,राजद्रोही,समाज में दरार डालने वाला और सौहार्द को बिगाड़ने वाला था। उन्होंने कहा कि भद्रवाह पुलिस थाने के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें