LoC के पार आ गया था पाकिस्तानी युवक, सेना ने मिठाई और कपड़े देकर किया विदा
भारतीय सेना के अधिकारियों ने बुधवार को मानवता का परिचय देते हुए तेथवाल क्रॉसिंग पॉइंट से एक पाकिस्तानी युवक को वापस उसके देश भेज दिया। भारतीय सेना की ओर से दी गई जानकारी के...

भारतीय सेना के अधिकारियों ने बुधवार को मानवता का परिचय देते हुए तेथवाल क्रॉसिंग पॉइंट से एक पाकिस्तानी युवक को वापस उसके देश भेज दिया। भारतीय सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय अधिकारियों ने तेथवाल क्रॉसिंग पॉइंट से इस पाकिस्तानी युवक को वापस उसके देश भेज दिया। साथ ही युवक को देश वापसी के समय कपड़े और मिठाईयां भी दी गईं।
बताया गया कि वह पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर के लिपा क्षेत्र का निवासी है, जो जम्मू और कश्मीर के कर्ण, कुपवाड़ा में 5 अप्रैल को नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर गया था। समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय सेना के हवाले से इस वाकिये से जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया गया है। समाचार एजेंसी ने यह वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय सेना के अधिकारी इस युवक को कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर जा रहे हैं। इस बीच क्रॉसिंग पॉइंट पर उधर से पाकिस्तानी अधिकारी भी आते हैं। इसके बाद भारतीय अधिकारी उस युवक को वापस से पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले कर देते हैं।
#WATCH: Indian authorities repatriated a youth to Pakistani authorities from Teethwal crossing point as humanitarian gesture. He was given clothes and sweets on his return. He had crossed LoC into Karna, Kupwara (Jammu and Kashmir) on 5th April.
(Source: Indian Army) pic.twitter.com/QbYbMIv81O
आपको बता दें कि इससे पहले भी हाल ही में हुई ऐसी ही एक घटना, जिसमें एक आठ साल का पाकिस्तानी बच्चा राजस्थान के बाड़मेर में सीमा पार कर भारत में चला आया था, उसे भी भारतीय सेना ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए पाकिस्तान को सौंप दिया गया था।
दरअसल यह बच्चा गलती से सीमा पार कर गया था, जिसके मिलने के बाद बीएसएफ ने सेना को सूचित किया। इसके बाद भारतीय सेना के अधिकारियों ने पाक रेंजरों के साथ फ्लैग मीटिंग की और उन्हें नाबालिग के इस पार आ जाने की सूचना दी। इसके बाद उसी शाम उस बच्चे को पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों को सौंप दिया गया।


