कश्मीर में सीएम को बना दिया MLA, DGP को थानेदार.. गुलाम नबी आजाद का केंद्र पर हमला
कश्मीर के कुलगाम में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आमतौर पर सरकार केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य में अपग्रेड करती है। लेकिन यहां तो सीएम को विधायक...
इस खबर को सुनें
कश्मीर के कुलगाम में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आमतौर पर सरकार केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य में अपग्रेड करती है। लेकिन यहां तो सीएम को विधायक बना दिया और डीजीपी को थानेदार।
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कश्मीर के कुलगाम में एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "आमतौर पर केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य में अपग्रेड किया जाता है। लेकिन हमारे मामले में राज्य को यूटी(यूनियन टेरिटरी) में डाउनग्रेड कर दिया गया था। यहां डीजीपी को थानेदार, सीएम को विधायक और मुख्य सचिव को पटवारी के पद पर कर दिया है। कोई बुद्धिमान व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता।"
#WATCH | In Kashmir's Kulgam, Congress leader Ghulam Nabi Azad says, "Usually, UTs are upgraded to state. But in our case, state was downgraded to UT. It's like demoting DGP to post of thanedaar, CM to MLA, and chief secretary to Patwari. No wise man can do this." pic.twitter.com/dSuSyCy48I
— ANI (@ANI) November 27, 2021
बता दें कि मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए को हटा लिया था। जम्मू कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्रशासित में बांट दिया गया था। इस पर सीनियर कांग्रेसी नेता का दर्द एक बार फिर छलका है।