फोटो गैलरी

Hindi News जम्मू और कश्मीरजम्मू-कश्मीर में पिछले एक साल में विकास का एक नया दौर शुरू हुआ: मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर में पिछले एक साल में विकास का एक नया दौर शुरू हुआ: मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल मनोज...

जम्मू-कश्मीर में पिछले एक साल में विकास का एक नया दौर शुरू हुआ: मनोज सिन्हा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,श्रीनगरSat, 15 Aug 2020 04:39 PM
ऐप पर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में पिछले एक साल में विकास का एक नया दौर शुरू हुआ।

उन्होंने कहा कि विभाजन के लिए जिम्मेदार लोगों ने यहां धर्म के धारा पर बटवारा करने का प्रयास किया था, लेकिन यहां के लोगों ने उनकी विचारधाराको हमेशा खारिज किया। विभाजन के समय धार्मिक उन्माद को खारिज करते हुए, जम्मू और कश्मीर के लोगों ने खुद को राष्ट्रीय भावना से जोड़ा।

अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि 2019 के संवैधानिक परिवर्तन से जम्मू और कश्मीर में स्थिति सामान्य करने और विकास के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए 50 फैसले लिए गए। उन्होंने अपने शासन के 5 सिद्धांतों को भी गिनाया। जिसमें पारदर्शिता, जमीनी लोकतंत्र को सशक्त बनाना, लोगों का कल्याण, त्वरित विकास और रोजगार शामिल है।

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह सीमित लोगों की उपस्थिति में मनाया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को इसी महीने जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। जिसके बाद 7 अगस्त को उन्होंने उपराज्यपाल के रूप में पद की शपथ ली।

वहीं, लाल किले से स्वतंत्रता दिवस के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में परिसीमन प्रक्रिया चल रही है और कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में जल्द ही चुनाव कराए जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के पास अपने मुख्यमंत्री और मंत्री होंगे। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि यह एक साल जम्मू कश्मीर के लिए विकास की नई यात्रा का है। यह एक वर्ष जम्मू और कश्मीर में महिलाओं और दलितों को मिले अधिकार का साल है। यह एक साल जम्मू कश्मीर में शरणार्थियों के लिए गरिमा के जीवन का साल है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें