J&K में BJP से टक्कर लेने वाली केवल हमारी पार्टी; साँठगाँठ के आरोपों पर भड़के उमर अब्दुल्ला
केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्पष्ट किया कि उनका प्रशासन केंद्र की मोदी सरकार के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध चाहता है ताकि प्रदेश का शासन प्रभावित न हो, लेकिन उनकी पार्टी का राजनीतिक रूख पूरी तरह से अटल है।
Omar abdullah: जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा के लिए हुए चुनावों में एक सीट पर भाजपा की जीत ने उमर अब्दुल्ला के खिलाफ उनकी ही पार्टी में बगावत तेज कर दी है। पार्टी के दो सांसदों ने उमर पर भाजपा के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया था। अब इसका जवाब देते हुए उमर ने कहा कि उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रदेश में भाजपा का सक्रिय रूप से मुकाबला कर रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भाजपा के साथ किसी भी प्रकार के गोपनीय अथवा प्रत्यक्ष संबंध बनाने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वियों की तीखी आलोचना भी की।

उमर ने भारतीय जनता पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच किसी भी गठबंधन की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए जम्मू-कश्मीर में प्रभावी शासन के लिए केंद्र के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों की वकालत की। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच संबंध और नेशनल कॉन्फ्रेंस और भाजपा के बीच के अंतर को भी स्पष्ट करने का प्रयास किया। उमर ने आगामी नगरोटा विधानसभा सीट के लिए होने वाले विधानसभा उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर केवल नेशनल कॉन्फ्रेंस ने ही भाजपा के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारा है। उन्होंने सवाल पूछा कि आखिर पीडीपी ने वहां पर उम्मीदवार घोषित क्यों नहीं किया।
केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्पष्ट किया कि उनका प्रशासन केंद्र की मोदी सरकार के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध चाहता है ताकि प्रदेश का शासन प्रभावित न हो, लेकिन उनकी पार्टी का राजनीतिक रूख पूरी तरह से अटल है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सरकारों के बीच के रिश्तों तथा नेशनल कॉन्फ्रेंस और भाजपा के बीच रिश्तों में बहुत फर्क होता है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और भाजपा के बीच कोई रिश्ता नहीं है और भविष्य में भी नहीं बनेगा।’’ इसके साथ ही उन्होंने इन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों के चुनाव के लिए नेकां और भाजपा के बीच कोई सहमति है।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उमर अब्दुल्ला के आलोचक उनके ऊपर भाजपा के साथ नरम रुख अपनाने का आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में चार राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की। भाजपा की इस जीत में क्रॉस वोटिंग का जिक्र भी आया। उमर के विरोधियों ने उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने भाजपा के साथ सांठगांठ की है। उमर की अपनी पार्टी के सांसदों ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी।

लेखक के बारे में
Upendra Thapakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




