अशोक को मिलेगा न्याय, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, जम्मू
share

जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शोपियां में मजदूर की हत्या की निंदा की है। अशोक चौहान बिहार का रहने वाला था और मजदूरी के लिए जम्मू-कश्मीर गया था।

अशोक को मिलेगा न्याय, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख

जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शोपियां में मजदूर की हत्या की निंदा की है। अशोक चौहान बिहार का रहने वाला था और मजदूरी के लिए जम्मू-कश्मीर गया था। शुक्रवार को शोपियां जिले में आतंकियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। एलजी मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखी पोस्ट में घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि कायर आतंकियों के इस कृत्य की मैं निंदा करता हूं। उन्होंने कहाकि दुख की इस घड़ी में पूरा देश अशोक के परिवार के साथ है। हमारे सुरक्षा बल के जवान बहुत जल्द दोषियों को मार गिराएंगे और अशोक को न्याय दिलाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहाकि ये हमले घृणित हैं और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

एलजी मनोज सिन्हा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस वक्त अशोक के परिजन और दोस्त बेहद दुखी हैं। मैंने जम्मू कश्मीर पुलिस और जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए हैं। उनसे कहा गया है कि अशोक के परिवार को सभी जरूरी सहायता मुहैया कराया जाए। बिहार के बांका जिले के रहने वाले अशोक चौहान की शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनका गोलियों से छलनी शव शोपियां के वाची इलाके से बरामद किया गया था। गैर-स्थानीय की हत्या उमर द्वारा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के दो दिन बाद हुई। उमर ने शनिवार को हमले की निंदा की।

उमर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के हाथों अशोक चौहान की मौत के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। ये हमले घृणित हैं और इनकी कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए। मैं मृतक के परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इससे पहले नौ अक्टूबर को सुरक्षा बलों ने एक जवान का शव बरामद किया। इस जवान का जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से अपहरण किया गया था। सूत्रों के मुताबिक जवान की पहचान हिलाल अहमद भट के रूप में हुई है। अनंतनाग के जंगल वाले इलाकों के गोलियों से छलनी शव बरामद किया गया।

Deepak

लेखक के बारे में

Deepak

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।