
जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित, तीन पर NC की जीत; चौथी सीट पर किसने मारी बाजी?
नेशनल कॉन्फ्रेन्स ने एक बयान में कहा कि चौधरी मोहम्मद रमजान को पहली सीट पर और सज्जाद किचलू को दूसरी सीट पर विजेता घोषित किया गया है, जबकि तीसरी सीट पर पार्टी के कोषाध्यक्ष जी एस ओबेरॉय ने जीत दर्ज की है।
जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तीन सीटें जीत ली हैं, जबकि चौथी और अंतिम सीट भाजपा के खाते में गई है। नेशनल कॉन्फ्रेन्स ने एक बयान में कहा कि चौधरी मोहम्मद रमजान को पहली सीट पर और सज्जाद किचलू को दूसरी सीट पर विजेता घोषित किया गया। चौधरी को 58 वोट मिले हैं। बयान में कहा गया है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के कोषाध्यक्ष जी एस ओबेरॉय, जिन्हें शम्मी ओबेरॉय के नाम से भी जाना जाता है, को तीसरी सीट पर विजेता घोषित किया गया है।

दूसरी तरफ, भाजपा नेता सत शर्मा ने नेशनल कांफ्रेंस के इमरान नबी डार को हराकर राज्यसभा की चौथी सीट जीती है। भाजपा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। सत सर्मा को 32 वोट मिले हैं। इन सभी सीटों पर शुक्रवार को ही चुनाव हुए थे। शर्मा जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष हैं।
चौधरी मोहम्मद रमजान का मुकाबला अली मोहम्मद मीर से
नेशनल कॉन्फ्रेंस के चौधरी मोहम्मद रमजान का मुकाबला बीजेपी के अली मोहम्मद मीर से था। दूसरी सीट पर नेशमल कॉन्फ्रेन्स के उम्मीदवार सज्जाद अहमद किचलू का मुकाबला बीजेपी के राकेश महाजन से था। इस चुनाव में कांग्रेस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन किया था। पीडीपी के सांसद वहीद पर्रा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के 'व्यापक हितों' और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेतृत्व से प्राप्त विशिष्ट प्रतिबद्धताओं के परिप्रेक्ष्य में राज्यसभा चुनावों में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस का समर्थन किया है।
इस चुनाव की वजह से नेशनल कॉन्फ्रेन्स और उसकी सहयोगी कांग3ेस पार्टी के बीच मनमुटाव भी हुआ क्योंकि कांग्रेस ने चार में से एक सुरक्षित सीट की मांग की थी लेकिन NC ने उसे चौथी सीट ऑफर की थी, जिसे कांग्रेस ने ठुकरा दिया था।

लेखक के बारे में
Pramod Praveenलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




