जम्मू-कश्मीर में किंगमेकर बनेंगे इंजीनियर राशिद? NC और कांग्रेस से गठबंधन पर कहा- कल किसने देखा
- जम्मू-कश्मीर में एग्जिट पोल इंडिया गठबंधन के लिए सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। इस बीच इंजीनियर राशिद ने खुलासा किया कि वे किंगमेकर बन सकते हैं। यह भी बताया कि अगर नौबत आई तो वो कहां जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का परिणाम मंगलवार 8 अक्टूबर को आने वाला है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी और इसी के साथ शुरुआती रुझान भी आने शुरू हो जाएंगे। 90 विधानसभा सीटों वाले केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को लेकर एक दिन पहले आए एग्जिट पोल में ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि यहां त्रिशंकु सरकार बन सकती है। किसी भी दल को बहुमत नहीं मिल रहा है, हालांकि इंडिया गठबंधन के घटक दलों में सरकार बनाने के आसार जरूर दिख रहे हैं, लेकिन मतणगना के बाद ही यह तस्वीर साफ हो पाएगी। एक इंटरव्यू में बारामूला सांसद इंजीनियर राशिद खान ने खुलासा किया कि अगर उनके पास किंगमेकर बनने का चांस आता है तो वो किस ओर जाएंगे।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणामों से पहले ही तमाम दलों की ओर से अपने-अपने दावे सामने आने लगे हैं। साथ ही राजनीतिक पार्टियां निर्दलीयों को लुभाने के प्रयास में लग गई हैं। इस बीच बारामूला के सांसद इंजीनियर राशिद भी सामने आए हैं। उन्होंने इस संभावना से इनकार नहीं किया कि वे जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के लिए किंगमेकर की भूमिका में फिट नहीं होते। उन्होंने कहा कि मतगणना के बाद स्थिति देखी जाएगी और हम उसी पाले में जाएंगे, जहां हमें लगे कि उस सरकार के होने से जम्मू-कश्मीर में शांति और सुरक्षा स्थापित की जा सकती है।
कल किसने देखा है
आजतक को दिए इंटरव्यू में राशिद से जब पूछा गया कि एग्जिट पोल कह रहे हैं कि एनसी और कांग्रेस अच्छा कर रहे हैं और सरकार बना सकते हैं। इस राशिद ने कहा कि सरकार बनाना कोई बड़ा काम नहीं है, पांच मिनट का काम है। जरूरी यह है कि मैं एमपी बनूं, विधायक बनूं। जरूरी यह है कि जम्मू-कश्मीर में आने वाली सरकार शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए। राशिद से अगला सवाल किया गया कि अगर एनसी और कांग्रेस गठबंधन के लिए उनके पास आएं तो... जवाब में राशिद ने कहा- कल किसने देखा है, कल जब आएगा तो देखेंगे...।
मतगणना से पहले पांच मनोनित विधायकों पर राशिद
बीजेपी नेता द्वारा मतगणना से पहले एलजी द्वारा मनोनित पांच विधायकों के नाम देने के बाद केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक बवाल पैदा हो गया है। कांग्रेस और कई विपक्षी दल इसे गलत करार दे रहे हैं। इस पर इंजीनियर राशिद ने कहा कि अगर आप कहते हैं कि आपने 370 खत्म कर दिया। तो मोदीजी इसे खुद ही अपोज कर रहे हैं। जब आप देश में कहीं भी ऐसा नहीं कर रहे हैं, तो जम्मू-कश्मीर से स्पेशल स्टेटस ही हटा लिया गया है तो ऐसा करने की नौबत ही क्यों आ रही है। राशिद ने आगे कहा कि ये विधायक वोट देंगे या नहीं, या इससे भी कि ये विधायक किसी भी दल के हों। फर्क ये पड़ता है कि अगर जब मोदीजी कहते हैं कि देश में एक संविधान, एक वोट, एक चुनाव लागू हो तो जम्मू-कश्मीर में ये सब क्यों हो रहा है?
एग्जिट पोल क्या कह रहे हैं?
जम्मू-कश्मीर में तमाम एग्जिट पोल किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं दे रहे हैं। दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के अनुसार, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी)-कांग्रेस गठबंधन 35-40 सीटें जीत सकता है। भाजपा को 20-25 सीटें मिल सकती हैं। 12-16 सीटों के साथ, निर्दलीय उम्मीदवार पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) से आगे निकल सकते हैं। पीडीपी को 4-7 सीटें मिल सकती हैं। गुलिस्तान एग्जिट पोल में एनसी-कांग्रेस गठबंधन को 31-36 सीटें और भाजपा को 28-30 सीटें मिलने का अनुमान है। इसमें स्वतंत्र उम्मीदवारों के लिए 'किंगमेकर' की भूमिका का संकेत दिया गया है। उन्हें 19-23 सीटें मिल सकती हैं और पीडीपी को 5-7 सीटें मिल सकती हैं। सी-वोटर सर्वे ने एनसी-कांग्रेस गठबंधन को 30-48 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि भाजपा को 27-32 सीटें मिल सकती हैं। पीडीपी को 6-12 सीटें मिल सकती हैं, जबकि निर्दलीयों को 6-11 सीटें मिल सकती हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



