उमर अब्दुल्ला ने पलटा उपराज्यपाल सिन्हा का फैसला, जम्मू-कश्मीर ने दरबार मूव की तैयारी

Oct 16, 2025 08:27 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हम दरबार मूव की पुरानी परंपरा को फिर से बहाल कर रहे हैं। हमने लोगों से वादा किया था कि हम दरबार मूव को बहाल करेंगे। अब कैबिनेट ने इसकी बहाली को लेकर निर्णय लिया है।

उमर अब्दुल्ला ने पलटा उपराज्यपाल सिन्हा का फैसला, जम्मू-कश्मीर ने दरबार मूव की तैयारी

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बीच शासन को लेकर लगातार खींचतान जारी है। गुरुवार को सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सीएम उमर ने दरबार मूव की परंपरा को फिर से बहाल करने का आदेश दिया है। इससे चुनाव के दौरान उनकी तरफ से क्षेत्र के लोगों को किया गया यह वादा पूरा हुआ। आपको बता दें, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व वाले प्रशासन ने वर्ष 2021 में दरबार मूव की परंपरा को समाप्त कर दिया था।

जम्मू-कश्मीर में मीडिया से बात कर रहे सीएम अब्दुल्ला ने कहा, “आज मैंने उस फाइल पर साइन किए हैं और मुझे उम्मीद है कि जल्द ही आदेश जारी कर दिया जाएगा। हम दरबार मूव की पुरानी परंपरा को फिर से बहाल कर रहे हैं। हमने लोगों से वादा किया था कि हम दरबार मूव को बहाल करेंगे। अब कैबिनेट ने इसकी बहाली को लेकर निर्णय लिया है और इसे उपराज्यपाल को भेज दिया गया है। उपराज्यपाल ने हस्ताक्षर करके फाइल वापस कर दी है।”

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में दरबार मूव की शुरुआत 1872 में डोगरा शासक महाराजा रणबीर सिंह के शासनकाल में हुई थी। उन्होंने दोनों क्षेत्रों के अत्यधिक मौसम से शाही दरबार को बचाने के लिए श्रीनगर और जम्मू के बीच में इसे ट्रांसफर करना शुरू किया था। इस प्रणाली के तहत, जम्मू-कश्मीर के सरकारी कार्यालय गर्मियों के महीनों में श्रीनगर से संचालित होते हैं वहीं, दूसरी ओर सर्दियों के समय में अत्याधिक ठंड से बचने के लिए वह जम्मू में स्थानांतरित हो जाते हैं।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;