Hindi Newsजम्मू और कश्मीर न्यूज़Indian Army chief Upendra Dwivedi warns Pakistan yet drones spotted in Rajouri
सेना प्रमुख ने चेताया, फिर भी बाज न आया पाकिस्तान; राजौरी में दूसरे दिन दिखे संदिग्ध ड्रोन

सेना प्रमुख ने चेताया, फिर भी बाज न आया पाकिस्तान; राजौरी में दूसरे दिन दिखे संदिग्ध ड्रोन

संक्षेप:

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा पाकिस्तान को ड्रोन घुसपैठ और संघर्ष विराम उल्लंघन के खिलाफ लगाम लगाइये की कड़ी चेतावनी देने के महज कुछ घंटों बाद मंगलवार को राजौरी जिले में LoC के निकट कम से कम दो संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए

Jan 13, 2026 10:00 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, राजौरी
share Share
Follow Us on

जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा (LoC) पर तनाव फिर बढ़ गया है। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा पाकिस्तान को ड्रोन घुसपैठ और संघर्ष विराम उल्लंघन के खिलाफ 'लगाम लगाइये' की कड़ी चेतावनी देने के महज कुछ घंटों बाद मंगलवार को राजौरी जिले में LoC के निकट कम से कम दो संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। भारतीय जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की और इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया। यह घटना रविवार से जारी ड्रोन गतिविधियों की श्रृंखला में नवीनतम है, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने राजौरी और पुंछ में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिए हैं। जनरल द्विवेदी ने साफ कहा है कि ऐसी गतिविधियां 'बिल्कुल अस्वीकार्य' हैं और भारतीय सेना किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जानकारी के अनुसार, राजौरी सेक्टर के डुंगला-नाबला क्षेत्र के आसपास कई पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, जिन पर भारतीय जवानों ने SOP के तहत फायरिंग की। सुरक्षा बल पूरे इलाके में सतर्कता बरत रहे हैं और कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा, राजौरी जिले के ठंडी कस्सी क्षेत्र में एक और ड्रोन देखा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया। सुरक्षा बलों ने राजौरी और पड़ोसी पुंछ जिले में एलओसी के निकटवर्ती इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

रविवार को भी दिखे थे ड्रोन

बता दें कि यह नई घटना रविवार शाम को सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा के पास कई संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद हुई है। उस समय सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। अधिकारियों के अनुसार, अग्रिम क्षेत्रों में कम से कम पांच ड्रोन देखे गए थे, जिसके बाद हथियार या प्रतिबंधित सामग्री गिराए जाने की आशंका को लेकर बड़े पैमाने पर जमीनी तलाशी अभियान चलाया गया।

सेना प्रमुख ने दी थी चेतावनी

गौरतलब है कि मंगलवार को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारत ने नियंत्रण रेखा के पास हाल ही में देखे गए यूएवी (ड्रोन) को लेकर पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी है और जोर देकर कहा है कि ऐसी गतिविधियां बिल्कुल स्वीकार्य नहीं हैं। सेना प्रमुख ने बताया कि मंगलवार को पाकिस्तान के साथ सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) स्तर की बातचीत हुई, जिसमें भारत ने हालिया ड्रोन गतिविधियों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान से अपने ड्रोन पर लगाम लगाने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है और किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;