मीटिंग के दौरान महिला अधिकारी पर भड़क गए IAS, देने लगे गाली; वीडियो वायरल

लाइव हिन्दुस्तान
share

जम्मू-कश्मीर में श्रम एवं रोजगार विभाग की एक बैठक के दौरान आईएएस अधिकारी संजीव रंजन एक महिला अधिकारी पर भड़क गए। उन्होंने महिला अधिकारी को गाली दे दी।

IAS
महिला अधिकारी पर आगबबूला हो गए आईएएस अधिकारी

ऑनलाइन मीटिंग के दौरान एक IAS अधिकारी का पारा इतना चढ़ गया कि वह एक महिला अधिकारी को गाली देने लगे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उनकी बुरी तरह फजीहत हो रही है। महिला अधिकारी को गाली देने वाले जम्मू-कश्मीर में तैनात आईएएस अधिकारी संजीव रंजन हैं। वह श्रमएवं रोजगार विभाग जम्मू-कश्मीर में कार्यरत हैं। वहीं महिला अधिकारी का नाम बीनिश वानी है और वह रोजगार विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर हैं।

सूत्रों के मुताबिक मिशन YUVA की समीक्षा बैठक के दौरान आईएएस अधइकारी नेशनल रूरल मिशन की प्रोग्रेस रिपोर्ट मांग रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि आईएएस रंजन ने बैठक के दौरान अपना आपा खो दिया और उन्होंने महिला अधिकारी को अंग्रेजी में गाली दे दी। उन्होंने कहा, 'मैं तुम्हारा बॉस हूं। आखिर तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई इस तरह से बात करने की।'

इस मामले को लेकर वानी ने कहा कि यह वीडियो एआई जनरेटेड नहीं है। वाकई में एक बैठक के दौरान आईएएस अधिकार ने उन्हें गाली दी थी। उन्होंने कहा कि उनके पैर में फ्रैक्चर है और वह छुट्टी पर हैं। इसके बावजूद वह वर्चुअल मोड में बैठक में शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा, कोई हमारे साथ इस तरह का व्यवहार कैसे कर सकता है। महिलाओं के सम्मान की रक्षा होनी चाहिएय़

IAS अधिकारी ने दी सफाई

वहीं आईएएसस अधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि बहस के दौरान उनसे गलती हुई है और इसके लिए वह माफी चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैंने कई बार महिला अधिकारी से चुप रहने को कहा लेकिन वह बार-बार मुझे उकसा रही थीं। उन्होंने कहा, वानी ने हेल विद यू जैसे शब्द का प्रयोग किया। उन्होंने कहा, अगर कोई जूनियर आपको इस तरह से कहता है तो स्वाभाविक है कि गुस्सा आएगा। उन्होंने कहा, जब पूरा वीडियो देखा जाएगा तभी पूरी बात भी समझ में आएगी। उन्होंने कहा, यह बैठक एक घंटे से ज्यादा की थी। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले पूरी बात समझनी जरूरी है।

वीडियो वायरल होने के बाद जम्मू-कश्मीर श्रम एवं रोजगार विभाग की तरफ से भी एक सफाई जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि विभाग में सभी अधिकारी एक दूसरे का सम्मान करते हैं और अपना काम ईमानदारी से करते हैं। यहां गाली की कोई जगह नहीं है। विभाग ने मीटिंग में जो कुछ हुआ उसके लिए माफी मांगी है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsजम्मू और कश्मीर न्यूज़मीटिंग के दौरान महिला अधिकारी पर भड़क गए IAS, देने लगे गाली; वीडियो वायरल