जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एनकाउंटर; सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को घेरा, गोलीबारी जारी
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ बुधवार शाम बिलावर के काहोग गांव में उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने दो-तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवाद के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू हो गया है। बिलावर क्षेत्र के घने जंगलों में स्थित कमाध नाला इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जोरदार मुठभेड़ चल रही है। यह 2026 का पहला बड़ा एनकाउंटर है, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के घिरे होने की सूचना है।
सूत्रों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने शाम करीब चार बजे कमाध नाला में एक आतंकवादी को देखा था, जो सुबह धन्नू पैरोल क्षेत्र में नजर आए उस आतंकी से मिलता-जुलता था। इस सूचना पर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया और पूरे इलाके को घेर लिया। छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
आईजी जम्मू भीम सेन टूटी ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर मुठभेड़ की पुष्टि की है। यह 2026 की पहली आतंकी मुठभेड़ और साल का पहला बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है। ऑपरेशन की निगरानी खुद आईजी जम्मू और एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा कर रहे हैं। फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है और ऑपरेशन अभी चल रहा है।
बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को चारों ओर से घेर लिया है और क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल सुरक्षाबल पूरे इलाके पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। सुरक्षाबलों की ओर से कहा गया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और ऑपरेशन जारी है।

लेखक के बारे में
Devendra Kasyapदेवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




