Hindi Newsजम्मू और कश्मीर न्यूज़Eagle breaks into train window in Jammu and Kashmir loco pilot injured
जम्मू-कश्मीर में ट्रेन की खिड़की तोड़ अंदर घुसी चील, लोको पायलट घायल

जम्मू-कश्मीर में ट्रेन की खिड़की तोड़ अंदर घुसी चील, लोको पायलट घायल

संक्षेप:

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बारामूला- बनिहाल ट्रेन में बिजबेहरा और अनंतनाग रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। इसमें एक चील चलती ट्रेन से टकरा गई, जिसकी वजह से ट्रेन की विंड स्क्रीन टूट गई और पायलट घायल हो गया।

Nov 08, 2025 05:13 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक चलती हुई ट्रेन की खिड़की से चील टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चील विंड स्क्रीन तोड़ती हुई सीधे लोको पायलट से जा लगी। उसके साथ ही कांच के कुछ टुकड़े भी लोको पायलट से लगे, जिसकी वजह से वह मामूली रूप से जख्मी हो गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बारामूला- बनिहाल ट्रेन में बिजबेहरा और अनंतनाग रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। इसमें एक चील चलती ट्रेन से टकरा गई, जिसकी वजह से ट्रेन की विंड स्क्रीन टूट गई और पायलट घायल हो गया। हालांकि, टक्कर के बाद भी चील सही-सलामत रहा। टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बाद ट्रेन को रोककर उसकी जांच की गई और पायलट को प्राथमिक उपचार दिया गया।

अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि यात्रियों को इस घटना से किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। थोड़ी देर के बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर फिर से रवाना हो गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया, जिसमें पायलट स्थिति को संभालते हुए, रेडियो के माध्यम से संवाद करते हुए और टक्कर के बाद की स्थिति से निपटते हुए दिखाई दे रहा है।

गौरतलब है कि पिछले महीने सितंबर में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जब बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान पक्षी से टकराने के कारण रद्द कर दी गई थी। एयरलाइन के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि टेकऑफ़ के लिए रनवे पर टैक्सी करते समय एक चील विमान के अगले हिस्से से टकरा गई। एयरलाइन को उड़ान रद्द करनी पड़ी और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।