सीमा पर कबूतर के पंजे में बंधी मिली धमकी भरी चिट्ठी, जम्मू तवी स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी

Aug 21, 2025 02:18 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share

Jammu Tawi station: एक कबूतर के पंजे में स्टेशन उड़ाने की धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद जम्मू तवी स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने इसे मॉक ड्रिल ही बताया है।

सीमा पर कबूतर के पंजे में बंधी मिली धमकी भरी चिट्ठी, जम्मू तवी स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी

जम्मू-कश्मीर के रणबीर पुरा सेक्टर में पाकिस्तान सीमा के पास बीएसएफ ने एक कबूतर पकड़ा है। इस कबूतर के पंजे में पुराने जमाने के हिसाब से एक चिट्ठी बंधी हुई थी , जिसमें आने वाले दिनों में जम्मू तवी स्टेशन पर आईडी ब्लास्ट की धमकी दी गई है। इसके बाद से स्टेशन और पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएफ के जवानों ने 18 अगस्त को एक कबूतर पकड़ा था। सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने कबूतर को चौकी के पास कबूतर को देखकर उसे पकड़ लिया। जब उसकी जांच की गई तो उसके पैर में एक चिट्ठी बंधी हुई थी। सतर्क जवानों ने इस चिट्ठी को उसके पैर से निकाला। इस चिट्ठी में उर्दू और अंग्रेजी में संदेश लिखे हुए थे। सूत्रों के मुताबिक उर्दू के संदेश में लिखा हुआ था, "कश्मीर हमारा है, समय आ गया है, आएगा। जबकि अंग्रेजी में ‘जम्मू स्टेशन आईईडी विस्फोट’ की बात लिखी थी।

अधिकारियों को जैसे ही इस धमकी भरे संदेश की जानकारी मिली। तुरंत ही सभी जगहों की सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया। हालांकि रेलवे अधिकारियों की तरफ से सुरक्षा के इंतजाम को मॉक ड्रिल बताया गया। उन्होंने कहा कि रेलवे पुलिस बल, जीआरपी और सादे कपड़ों में तैनात जवान, स्टेशन के सभी संवेदनशील इलाकों पर सतर्कता बरत रहे हैं। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि क्या यह कबूतर सीमा पार से आया था या नहीं।

आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा बलों ने सीमा पर अपनी चौकसी को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। लगातार आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और उनका खात्मा किया जा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान की तरफ से भारत में आतंक फैलाने के नए-नए पैंतरें दिखाए जा रहे हैं।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।