Hindi Newsविदेश न्यूज़Zohran Mamdani called Hamas a terrorist organization saying it has no place in our city
जोहरान ममदानी ने हमास को बताया आतंकी संगठन, बोले- इसकी हमारे शहर में कोई जगह नहीं

जोहरान ममदानी ने हमास को बताया आतंकी संगठन, बोले- इसकी हमारे शहर में कोई जगह नहीं

संक्षेप:

न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी ने हमास को आतंकी संगठन करार दिया है। एक यहूदी पूजा स्थल के सामने लगे हमास समर्थक नारों पर प्रतिक्रिया देते हुए ममदानी ने कहा कि हमारे शहर में इनकी कोई जगह नहीं है।

Jan 10, 2026 07:57 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने गाजा में सक्रिय हमास को आतंकी संगठन करार दिया है। गुरुवार की रात क्वींस में एक यहूदी प्रार्थना स्थल के बाहर हुए फिलिस्तीनी विरोध प्रदर्शन में हमास समर्थक नारों की निंदा करते हुए ममदानी ने कहा कि इनकी हमारे शहर में कोई जगह नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहूदी धर्म स्थल के बाहर हुए प्रदर्शन को लेकर मीडिया से बात करते हुए ममदानी ने कहा कि यहां जो प्रदर्शन हुए हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं, इनकी हमारे शहर में कोई जगह नहीं है। दरअसल, गुरुवार की रात जब वहां पर प्रदर्शन हुए, तो प्रदर्शन कारियों ने हमास के समर्थन में भी नारे बाजी की। इसमें मुख्य रूप से, "जोर से कहो, और जोर से कहो, हम यहां हमास का समर्थन करते हैं" जैसे नारे भी शामिल थे।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ममदानी ने कहा, "मेरी टीम कल मेरी टीम कल रात के विरोध प्रदर्शन और जवाबी विरोध प्रदर्शन के संबंध में एनवाईपीडी के साथ लगातार संपर्क में है। हम पूजा स्थलों में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले न्यूयॉर्कवासियों की सुरक्षा के साथ-साथ विरोध करने के संवैधानिक अधिकार को सुनिश्चित करना जारी रखेंगे।"

हालांकि, ममदानी के बयान के बाद भी स्थानीय लोगों ने उनकी हमास की निंदा न करने के लिए आलोचना की। इसके जवाब में ममदानी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, "एक आतंकवादी संगठन के समर्थन में लगाए गए नारों की हमारे शहर में कोई जगह नहीं है।" हम न्यूयॉर्कवासियों की पूजा स्थलों में प्रवेश करने और बाहर निकलने के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जारी रखेंगे, साथ ही विरोध करने के संवैधानिक अधिकार की भी रक्षा करेंगे।"

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।