बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का अंत, यूनुस का इस्तीफा, तारिक रहमान मंगलवार को लेंगे PM पद की शपथ
मोहम्मद यूनुस ने सोमवार को ढाका में तारिक रहमान की बीएनपी सरकार के गठन से एक दिन पहले अपने इस्तीफे की घोषणा की। शेख हसीना के सत्ता से बेदकल होने के बाद गठित बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार ने निर्वाचित सरकार को सत्ता सौंपने से पहले राष्ट्र के नाम अपने विदाई संबोधन में यह घोषणा की।

मोहम्मद यूनुस ने सोमवार को ढाका में तारिक रहमान की बीएनपी सरकार के गठन से एक दिन पहले अपने इस्तीफे की घोषणा की। शेख हसीना के सत्ता से बेदकल होने के बाद गठित बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार ने निर्वाचित सरकार को सत्ता सौंपने से पहले राष्ट्र के नाम अपने विदाई संबोधन में यह घोषणा की। यूनुस ने अपने संबोधन में कहा कि आज अंतरिम सरकार पद छोड़ रही है। लेकिन लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों की जो प्रक्रिया शुरू हुई है, उसे रोका नहीं जाना चाहिए।
अपने संबोधन में यूनुस ने कहा कि यह महान मुक्ति का दिन है। कितना आनंदमय दिन है। दुनिया भर में बांग्लादेशी खुशी के आंसू बहा रहे है। हमारे देश के युवाओं ने इसे एक राक्षस के चंगुल से मुक्त कराया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब बांग्लादेश कोई दब्बू देश नहीं रहा है और अन्य देशों के साथ उसके संबंध आपसी सम्मान तथा राष्ट्रीय हित पर आधारित होंगे।
द डेली स्टार के अनुसार, उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने संप्रभुता, राष्ट्रीय हित और गरिमा सहित बाहरी संबंधों की मूलभूत नींव को बहाल कर दिया है। अपने इस्तीफे के साथ ही यूनुस ने पिछले सप्ताह हुए चुनावों में बीएनपी को 'भारी जीत' पर बधाई देने के बाद आधिकारिक तौर पर तारिक को सत्ता सौंप दी है।
तारिक रहमान का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह
यह घोषणा बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले हुई है। तारिक की बीएनपी ने शुक्रवार को हुए महत्वपूर्ण आम चुनावों में 297 में से 209 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की। बीएनपी अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह बंगभवन के बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा। बांग्लादेश की इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी ने 68 सीटें हासिल कीं, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था।
सरकारी समाचार एजेंसी 'बीएसएस' ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन मंगलवार दोपहर को जातीय संसद (देश का संसद) के साउथ प्लाजा में नये मंत्रिमंडल सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। जातीय संसद सचिवालय की सचिव कनीज मौला ने कहा कि संसद सचिवालय में मंगलवार शाम चार बजे नये मंत्रिमंडल सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इससे पहले, मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन संसद के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।
लेखक के बारे में
Devendra Kasyapदेवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


