
उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में बवाल, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी; तोड़फोड़ और आगजनी
बंगलादेश में जुलाई विद्रोह के प्रमुख चेहरे और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की गुरुवार रात सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। ढाका के पलटन इलाके में 12 दिसंबर को हुए एक हमले में उसके सिर में गोली लगी थी, जिसके बाद कई दिनों तक वह कोमा में रहा लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
बांग्लादेश में 'जुलाई क्रांति' के प्रमुख चेहरे और दक्षिणपंथी संगठन 'इंकलाब मंच' के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की गुरुवार रात सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। ढाका के पलटन इलाके में 12 दिसंबर को हुए हमले में उसके सिर में गोली लगी थी, जिसके बाद कई दिनों तक वे कोमा में रहा लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं, युवा नेता उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में फिर से हिंसा भड़क उठी है और प्रदर्शनकारी उग्र हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादी की मौत के बाद इंकलाब मंच के प्रदर्शनकारियों ने ढाका में बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम आलो की इमारत पर हमला किया और तोड़फोड़ की। इसके अलावा बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में भी बड़े पैमाने पर हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। खबरें हैं कि प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर आगजनी की और अवामी लीग के दफ्तरों को निशाना बनाया है।
इससे पहले इंकलाब मंच ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए हादी की मौत की पुष्टि करते हुए उन्हें 'क्रांतिकारी शहीद' बताया था। हादी अपने तीखे भारत-विरोधी बयानों और अवामी लीग पर प्रतिबंध की मांग को लेकर सुर्खियों में रहते थे। वे ढाका के एक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे थे। 12 दिसंबर को जब वे ऑटो-रिक्शा से यात्रा कर रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने पास से उसके सिर में गोली मार दी थी।
हादी को गंभीर हालत में पहले ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए 15 दिसंबर को उसे एयरलिफ्ट करके सिंगापुर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में तनाव बढ़ गया है। इस बीच इंकलाब मंच ने चेतावनी दी है कि जब तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे ढाका के शाहबाग में धरना जारी रखेंगे और पूरे देश को ठप करने की कोशिश करेंगे। बताया जा रहा है कि हादी का शव शुक्रवार सुबह ढाका लाया जाएगा।
एजेंसी इनपुट के साथ

लेखक के बारे में
Devendra Kasyapलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




