Hindi Newsविदेश न्यूज़Will Pakistan join the Gaza Peace Board claims invitation from donald trump
गाजा पीस बोर्ड में शामिल होगा पाकिस्तान? डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से न्योता मिलने का दावा

गाजा पीस बोर्ड में शामिल होगा पाकिस्तान? डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से न्योता मिलने का दावा

संक्षेप:

पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसे गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने के लिए अमेरिका का न्योता मिला है। इस पर पाकिस्तान फूला नहीं समा रहा है। बता दें कि इजरायल इस बोर्ड के ऐलान से खुश नहीं है।

Jan 18, 2026 07:17 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा और इजरायल के बीच शांति वार्ता के दूसरे चरण के लिए एक पीस बोर्ड बनाने का ऐलान किया है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भी इस बोर्ड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। वाइट हाउस ने शुक्रवार को ही एक लिस्ट जारी की थी जिसमें इस बोर्ड मे शामिल होने वाले संभावित सदस्यों के नाम थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ताहिर अंदराबी ने कहा कि पाकिस्तान को अमेरिका की तरफ से औपचारिक निमंत्रण मिल गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय संतर पर शांति और सुरक्षा के प्रयासों में हमेशा मददगार रहेगा। यूएन के प्रस्ताव के अनुसार गाजा में स्थायी शांति के लिए सारे प्रयास किए जाएंगे।

वाइट हाउस ने कहा था कि इस पीस बोर्ड में अनुभव, विकास, संरचनात्क विकास और आर्थिक रणनीतियों के आधार पर सदस्य शामिल किए जाएंगे। इसमें शामिल होने के लिए करीब 60 देशों को न्योता दिया गया है जिसमें तुर्की. एजिप्ट, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, इटली,मोरक्को, यूके, जर्मनी, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रोबियो, यूके के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, वर्ल्ड बैंक के अद्यक्ष अजय बंगा और डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ वार्ताकार जरेद कुश्नेर और स्टीव विटकॉफ भी इस पैनल का हिस्सा होंगे।

इजरायल नो पीस बोर्ड को लेकर जताई नाराजगी

अमेरिका के इस पीस बोर्ड से इजरायल खुश नहीं है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि पीस बोर्ड गठित करने से पहले उनसे कोई राय ही नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि गाजा में कार्यकारी बोर्ड का जो भी ऐलान किया गया है वह इजरायल की नीतियों के विरुद्ध है। ऐसे में जल्द ही अमेरिकी अधिकारियों से बात की जाएगी। इस पीस बोर्ड की अध्यक्षता डोनाल्ड ट्रंप करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कई वैश्विक नेताओं को बोर्ड का सदस्य बनने के लिए न्यौता भेजा है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।