Hindi Newsविदेश न्यूज़Will Jaishankar visit improve relations with India What was Bangladesh response
जयशंकर की यात्रा से सुधरेंगे भारत और बांग्लादेश रिश्ते? क्या बोली यूनुस सरकार

जयशंकर की यात्रा से सुधरेंगे भारत और बांग्लादेश रिश्ते? क्या बोली यूनुस सरकार

संक्षेप:

एस जयशंकर ने BNP यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक शोक संदेश पत्र सौंपा। रहमान जिया के बड़े बेटे हैं। रहमान को बांग्लादेश के पीएम पद का बड़ा दावेदार माना जा रहा है।

Jan 02, 2026 07:53 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे थे। अब बांग्लादेश का कहना है कि उनकी इस यात्रा को राजनीतिक नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते कैसे होंगे, यह भविष्य बताएगा। खास बात है कि साल 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से ही भारत और बांग्लादेश के संबंधों में तनाव बना हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा, 'उनकी यात्रा छोटी थी, लेकिन वह पूरे कार्यक्रम में रहे और फिर रवाना हो गए।' उन्होंने आगे कहा, 'यह एक अच्छा कदम था। हमें इसमें और ज्यादा कुछ खोजने की जरूरत नहीं है।' उन्होंने कहा कि इस दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई, क्योंकि उनकी यात्रा छोटी थी और पूरी तरह से औपचारिक थी।

क्या संबंध सुधरेंगे

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, जब विदेश सलाहकार से पूछा गया कि क्या जयशंकर की इस यात्रा से दोनों मुल्कों में तनाव कम होगा। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'आपको इसका जवाब भविष्य में खोजना होगा।'

तारिक रहमान को सौंपा पीएम मोदी का पत्र

जयशंकर ने BNP यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक शोक संदेश पत्र सौंपा। रहमान जिया के बड़े बेटे हैं। 12 फरवरी को होने वाले संसदीय चुनावों में प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जाने वाले रहमान से मुलाकात के दौरान, जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया कि जिया का 'दृष्टिकोण और मूल्य' दोनों देशों के बीच साझेदारी के विकास का मार्गदर्शन करेंगे।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा, 'मैंने उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र सौंपा। मैंने भारत सरकार और जनता की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की।'

पाकिस्तानी स्पीकर से मिलाया हाथ

पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक और भारत के विदेश मंत्री के बीच बांग्लादेश की राजधानी ढाका में छोटी मुलाकात हुई। खास बात है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार दोनों पक्षों में किसी तरह की मुलाकात है। दोनों नेता जिया के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे।

नेशनल असेंबली सचिवालय ने एक बयान में कहा कि जब सादिक जिया के निधन से संबंधित शोक पुस्तिका में संदेश लिखने संसद भवन पहुंचे तो विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधियों की मौजदूगी में जयशंकर ने उनसे मुलाकात की और हाथ मिलाया।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।