AI पर लग जाएगा बैन? एंथ्रोपिक के CEO ने बताया अपना डर, बोले- इसका विकास रोका जाए

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एंथ्रोपिक एआई के सीईओ डारियो का कहना  है कि उन्हें एआई को लेकर डर लगता है कि कहीं कुछ गलत न हो जाए। उन्होंने कहा कि एआई के विकास को धीमा किया जाना चाहिए, जब तक समाज पर इसके प्रभाव को पूरी तरह से न समझ लिया जाए, तब तक इसे और भी धीमा कर दिया जाना चाहिए।

AI पर लग जाएगा बैन? एंथ्रोपिक के CEO ने बताया अपना डर, बोले- इसका विकास रोका जाए

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में 'क्लाउड एआई' लाकर नई क्रांति लाने वाले एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो एमाडेई को अब एआई से डर लगने लगा है। समाज और लोगों के ऊपर एआई के बढ़ते प्रभाव से चिंतित डारियो का कहना है कि उन्हें डर लगता है कि कहीं इसकी वजह से कुछ गलत न हो जाए या किसी दिन ऐसा हो कि एआई हमारे साथ से बाहर निकल जाए। इतना ही नहीं डारियो ने कहा कि भविष्य में अगर कुछ ज्यादा गलत हो जाता है, तो ऐसा भी संभव है कि एआई के ऊपर प्रतिबंध लगा दिया जाए।

ब्लूमबर्ग की एक डॉक्यूमेंट्री में अपनी बात रखते हुए डारियो ने कहा, "क्या हम सचमुच वह सब कुछ कर रहे हैं, जो एआई के क्षेत्र में हम कर सकते हैं? मैं यह कह सकता हूं कि हां हम अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि एआई हमारे हाथों में ही रहे। लेकिन फिर भी कई बार मुझे इस बात की चिंता होती है कि कहीं कुछ गलत न हो जाए।" बता दें, एंथ्रोपिक के सीईओ अमोडेई एआई के क्षेत्र के उन महारथियों में शामिल हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नियंत्रण से बाहर जाने की आशंका जताते रहे हैं।

दुनिया में लगभग हर फील्ड के लिए एआई बोट बनाने वाले क्लाउड एआई के सीईओ को डर है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता को लेकर अगर सावधानी नहीं बरती गई तो कुछ भी हो सकता है। इतना ही नहीं डारियो का मानना है जब तक एआई के समाज के ऊपर पड़ने वाले प्रभावों को नहीं समझ लिया जाता तब तक सभी कंपनियों को एआई को विकसित करने पर रोक लगानी चाहिए। हालांकि, डारियो ने कहा कि उन्हें पता है कि लोग इसके लिए तैयार नहीं होंगे।

क्या एआई पर लगाया जा सकता है प्रतिबंध?

एआई पर प्रतिबंध लगाए जाने के सवाल पर डारियो ने कहा कि भविष्य में ऐसा संभव हो सकता है। उन्होंने कहा, "मैं जिस तरीके से एआई पर प्रतिबंध लगाए जाने की कल्पना कर सकता हूं। वह यह है कि कुछ ऐसा बहुत गलत हो जाए, जिसे संभालना मुश्किल हो। उस समय पर एआई पर प्रतिबंद लग सकता है।" बता दें, डारियो पहले चैट जीपीटी की पैरेंट कंपनी ओपन एआई में बतौर कर्मचारी काम करते थे, लेकिन सीईओ सैम ऑल्टमैन के साथ विवाद के बाद उन्होंने अपनी अलग कंपनी शुरू कर ली थी। आज उनकी कंपनी विश्व के सबसे बड़े एआई मार्केट का हिस्सा है।

इन दोनों के विवाद के बाद हाल ही में नई दिल्ली में हुए एआई समिट में सैम ऑल्टमैन और डारियो शामिल हुए थे। इस समिट के दौरान भी दोनों का हाथ न मिलाने वाला वीडियो सार्वजनिक हुआ था। हालांकि, बाद में इस पर आल्टमैन और डारियो दोनों ने सफाई भी दी थी, लेकिन उस समय पर यह काफी वायरल हुआ था और लोगों ने इसे इनकी दुश्मनी के तौर पर देखा था।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।