Explainer: ईरान से जंग के बीच क्यों चीन आया अमेरिका के निशाने पर, डोनाल्ड ट्रंप को किस बात का डर

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि हम 50 फीसदी टैरिफ वाली धमकी इसलिए दे रहे हैं क्योंकि कुछ देश ईरान को हथियार सप्लाई करना चाहते हैं। इन देशों में चीन प्रमुख है और हमारी 50 फीसदी टैरिफ वाली धमकी भी मुख्य रूप से उसके लिए ही है।

ईरान से जंग के बीच क्यों चीन आया अमेरिका के निशाने पर, डोनाल्ड ट्रंप को किस बात का डर

ईरान में चल रही जंग के बीच चीन अचानक से अमेरिका के निशाने पर आ गया है। अमेरिकी खुफिया विभाग का कहना है कि चीन की ओर से ईरान को नया एयर डिफेंस सिस्टम सप्लाई किया जा सकता है। अगले एक से दो सप्ताह में ऐसी कोशिश हो सकती है। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि हम 50 फीसदी टैरिफ वाली धमकी इसलिए दे रहे हैं क्योंकि कुछ देश ईरान को हथियार सप्लाई करना चाहते हैं। इन देशों में चीन प्रमुख है और हमारी 50 फीसदी टैरिफ वाली धमकी भी मुख्य रूप से उसके लिए ही है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मैंने कुछ रिपोर्ट्स सुनी हैं, जिसमें कहा गया है कि चीन की ओर से ईरान को हथियारों की सप्लाई की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि शायद ईरान ने ऐंटी-एयरक्राफ्ट शोल्डर फायर्ड मिसाइल की सप्लाई की है। यदि चीन की ओर से ऐसा किया जा रहा है तो यह चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि चीन की ओर से ऐसा किया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ हुआ तो फिर हम टैरिफ लगाने में नहीं हिचकेंगे। वहीं सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि चीन की ओर से किसी तीसरे देश के माध्यम से ईरान को हथियारों की सप्लाई की जा सकती है। ट्रंप ने कहा कि यदि ऐसा कुछ हुआ तो नतीजे चीन को ही भुगतने होंगे। ऐसा कुछ भी किया तो चीन की परेशानी बढ़ जाएगी।

अब तक अमेरिका की ऐसी धमकी और हथियार की सप्लाई की आशंकाओं को लेकर चीन की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ऐलान किया था कि ईरान की मदद करने वाले देशों पर 50 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। अब इसे लेकर अमेरिका का कहना है कि इस मामले में हमारा इशारा मुख्य रूप से चीन की ओर ही था। बता दें कि अब तक किसी भी देश ने ईरान की खुलकर मदद करने का ऐलान नहीं किया है। हालांकि अमेरिका और इजरायल को लगता है कि रूस और चीन की ओर से गुपचुप सही, लेकिन ईरान की मदद की जा सकती है।

ईरान ने की थी रूस की मदद, अब क्या करेगा मॉस्को

बता दें कि रूस को यूक्रेन से जंग के दौरान ईरान ने बड़े पैमाने पर शाहेद ड्रोन सप्लाई किए थे। इसकी चर्चा थी कि इन ड्रोन्स के जरिए ही रूस ने घुसकर यूक्रेन में हमले किए हैं। अब कहा जा रहा था कि ईरान की तब की मदद का बदला रूस अब चुका सकता है। हालांकि अब तक ऐसी कोई पुख्ता रिपोर्ट नहीं है, जिसके आधार पर कहा जा सके कि रूस ने ईरान की मदद की है।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।