पत्रकारों को लेकर भिड़ गए अमेरिका और चीन, एक दूसरे के रिपोर्टर को दिखा दिया बाहर का रास्ता

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमेरिका और चीन के बीच पत्रकारों को निकालने को लेकर तनाव बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक ताइवान के एक कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर पहले चीन ने अमेरिकी पत्रकार को बाहर का रास्ता दिखाया था। बाद में अमेरिका ने भी जवाब दिया।

पत्रकारों को लेकर भिड़ गए अमेरिका और चीन, एक दूसरे के रिपोर्टर को दिखा दिया बाहर का रास्ता

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार और विचारधारा का टकराव कोई नया नहीं है। अब दोनों देशों में एक दूसरे के पत्रकारों को निकालने की होड़ लग गई है।अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने चीन की सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के लिए अमेरिका में काम करने वाले एक चीनी नागरिक का वीजा रद्द कर दिया। यह कदम कथित रूप से चीन द्वारा 'न्यूयॉर्क टाइम्स' के एक पत्रकार को निष्कासित करने के जवाब में उठाया गया है।

ताइवान की वजह से टकराव

मामले से परिचित एक व्यक्ति ने पुष्टि की कि वीजा रद्द कर दिया गया है। व्यक्ति ने नाम नहीं छापने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि यह मामला वीजा गोपनीयता से जुड़ा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि वीजा रद्द करने की योजना बनाई गई थी। चीन द्वारा 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की चीन के लिए संवाददाता विवियन वांग को निष्कासित किए जाने के बाद ट्रंप प्रशासन की यह जवाबी कार्रवाई हुई है। ताइवानी नेता की 'डील बुक' कार्यक्रम में उपस्थिति के कारण वांग को चीन से निष्कासित किया गया जिसमें वांग की कोई भूमिका नहीं थी। यह एक दुर्लभ मामला है जब अमेरिकी सरकार ने चीन की कार्रवाई के जवाब में सीधे तौर पर जवाबी कदम उठाया।

ट्रंप प्रशासन की इस जवाबी कार्रवाई की खबर सबसे पहले प्रकाशित करने वाले अखबार 'द टाइम्स' ने कहा कि वह किसी भी सरकार से यह मांग नहीं करता है कि किसी पत्रकार की मान्यता रद्द की जाए या उसके कामकाज में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप किया जाए। शुक्रवार को अखबार ने एक बयान जारी कर वांग को चीन में मान्यता प्राप्त पत्रकार के रूप में बहाल करने की मांग की।

'टाइम्स' अखबार के कार्यकारी संपादक जोसेफ कान ने इसकी वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में कहा, 'चीन की सरकार का विवियन वांग को निष्कासित करने का निर्णय गलत है। उनके निष्कासन से हमारे वैश्विक पाठकों के लिए दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के बारे में महत्वपूर्ण समय में सटीक, स्वतंत्र और गहन रिपोर्टिंग प्राप्त करना और भी मुश्किल हो जाएगा।' वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

हाल ही में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री डार, चीनी विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 'अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने' पर बहस में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे थे। यह बहस मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की चीन की अध्यक्षता में हुई थी। डार की रुबियो के साथ यह मुलाकात विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा नई दिल्ली में आयोजित क्वाड विदेश मंत्रिस्तरीय बैठक के कुछ दिनों बाद हुई है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।