ईरान जिसे भी सर्वोच्च नेता चुनेगा उसका खात्मा ही हमारा लक्ष्य होगा, इजरायली रक्षा मंत्री की चेतावनी

Mar 05, 2026 12:31 am ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

एक पोस्ट में कहा कि इजरायल को नष्ट करने, अमेरिका और आजाद दुनिया तथा क्षेत्र के अन्य देशों को धमकाने और ईरानी जनता को दबाने की साजिश को जारी रखने तथा उसका नेतृत्व करने के लिए ईरान के आतंकी शासन द्वारा नियुक्त किए गए हर नेता का 'खात्मा' स्पष्ट रूप से हमारा लक्ष्य होगा।

ईरान जिसे भी सर्वोच्च नेता चुनेगा उसका खात्मा ही हमारा लक्ष्य होगा, इजरायली रक्षा मंत्री की चेतावनी

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने चेतावनी दी कि ईरान जिसे भी देश का अगला सर्वोच्च नेता चुनेगा, उसका खात्मा यहूदियों का लक्ष्य होगा। काट्ज की यह टिप्पणी उस दिन आई जब ईरान 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद दूसरी बार अपने सर्वोच्च नेता का चुनाव करने जा रहा है। अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों में शनिवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जिसके बाद इस्लामी राष्ट्र ने रविवार को बदला लेने की कसम खाई। काट्ज ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''इजरायल को नष्ट करने, अमेरिका और आजाद दुनिया तथा क्षेत्र के अन्य देशों को धमकाने और ईरानी जनता को दबाने की साजिश को जारी रखने तथा उसका नेतृत्व करने के लिए ईरान के आतंकी शासन द्वारा नियुक्त किए गए हर नेता का 'खात्मा' स्पष्ट रूप से हमारा लक्ष्य होगा।''

इजरायली रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा, ''यह मायने नहीं रखता कि उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है।'' उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री और मैंने इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) को ऑपरेशन 'लायंस रोर' के उद्देश्यों के अभिन्न अंग के रूप में मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार रहने और हर तरीके से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।'' इस बीच इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने घोषणा की कि उन्होंने बुधवार सुबह तेहरान में अपने दसवें चरण के हमले शुरू कर दिए हैं। इजरायली सेना ने कहा, ''वायुसेना ने अब तेहरान में ईरानी आतंकी शासन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए व्यापक हमले शुरू कर दिए हैं।'' काट्ज ने कहा कि इजरायल अपने अमेरिकी सहयोगियों के साथ मिलकर ईरानी शासन की क्षमताओं को कुचलने और ईरानी लोगों के लिए इसे उखाड़ फेंकने और इसकी जगह नया शासन स्थापित करने के लिए परिस्थितियां बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करना जारी रखेगा।

ईरान अपने नए सर्वोच्च नेता को चुनने के करीब है : शीर्ष मौलवी

ईरान के एक शीर्ष धर्मगुरु ने बुधवार को कहा कि देश अपने नये सर्वोच्च नेता को चुनने के करीब है। ईरान के नये सर्वोच्च नेता का चयन करने के लिए गठित विशेषज्ञ सभा के सदस्य अयातुल्ला अहमद खातमी की टिप्पणियां सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित की गईं। अन्य शीर्ष अधिकारियों ने भी संकेत दिया है कि नये सर्वोच्च नेता पर फैसला जल्द ही लिया जा सकता है। इस बीच, ईरानी सरकारी टेलीविजन ने कहा कि तेहरान को निशाना बनाकर किये गए भीषण हमलों के बाद ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए शोक सभा स्थगित कर दी गई है, जिसे बाद में आयोजित किया जाएगा। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त हमले में हाल में खामेनेई की मौत हो गई थी।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।