अगर मोजतबा खामेनेई की मौत हो गई तो क्या होगा, ईरान का अगला सुप्रीम लीडर कौन बनेगा?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तराधिकारी की दौड़ में कई सीनियर धार्मिक और राजनीतिक नाम चर्चा में हैं। इनमें अयातुल्ला अलीरेजा अराफी प्रमुख दावेदार माने जाते हैं। वह धर्मगुरु हैं, धार्मिक शिक्षण संस्थानों से जुड़े हैं और पहले अंतरिम नेतृत्व परिषद का हिस्सा रहे हैं।

Who Will Lead Iran after Mojtaba Khamenei Death Top Names for Supreme Leader Race
ईरानी महिला सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की तस्वीर लिए हुए।

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की तबीयत को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि उनकी हालत बेहद नाजुक हो सकती है और उनकी मौत की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और ईरानी सरकार की ओर से उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। मोजतबा मार्च 2026 में अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता बने थे। इसके बाद से वह सार्वजनिक रूप से बेहद कम नजर आए हैं। उनकी लगातार गैर-मौजूदगी ने उनकी सेहत के साथ-साथ ईरान में संभावित सत्ता परिवर्तन को लेकर अटकलें तेज कर दी हैं।

अगर मोजतबा खामेनेई की मौत हो जाती है या वह अपने संवैधानिक दायित्व निभाने में असमर्थ होते हैं, तो ईरान के संविधान के अनुच्छेद 111 के तहत अस्थायी व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, न्यायपालिका प्रमुख गुलाम-हुसैन मोहसेनी-एजेई और गार्जियन काउंसिल के एक व्यक्ति की तीन सदस्यीय अंतरिम परिषद सर्वोच्च नेता की जिम्मेदारियां संभालेगी। इसके बाद 88 सदस्यीय विशेषज्ञों की सभा नए सुप्रीम लीडर का चयन करेगी। संविधान के मुताबिक यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जानी चाहिए। यही संस्था मार्च 2026 में अली खामेनेई की मौत के बाद भी उत्तराधिकार प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा चुकी है।

किन नामों को लेकर हो रही चर्चा

उत्तराधिकारी की दौड़ में कई सीनियर धार्मिक और राजनीतिक नाम चर्चा में हैं। इनमें अयातुल्ला अलीरेजा अराफी प्रमुख दावेदार माने जाते हैं। वह वरिष्ठ धर्मगुरु हैं, धार्मिक शिक्षण संस्थानों से जुड़े हैं और पहले अंतरिम नेतृत्व परिषद का हिस्सा रह चुके हैं। हाशेम हुसैनी बुशेहरी भी मजबूत नाम हैं। वह कुम के धार्मिक प्रतिष्ठान और विशेषज्ञों की सभा में प्रभावशाली भूमिका रखते हैं। न्यायपालिका प्रमुख मोहसेनी-एजेई भी संभावित दावेदारों में शामिल हैं और उन्हें कट्टरपंथी सत्ता प्रतिष्ठान के करीबी नेता के तौर पर देखा जाता है। इसके अलावा इस्लामिक गणराज्य के संस्थापक अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी के पोते हसन खुमैनी का नाम भी चर्चा में आता रहा है, हालांकि उनका राजनीतिक रुख कई कट्टरपंथी नेताओं से अलग माना जाता है।

मोजतबा खामेनेई के अचानक हटने की स्थिति में सिर्फ धार्मिक नेतृत्व ही नहीं, बल्कि ईरान की शक्तिशाली इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की भूमिका भी बढ़ सकती है। IRGC सुरक्षा, सैन्य अभियानों और अर्थव्यवस्था में पहले से ही बेहद प्रभावशाली है। ये सत्ता के किसी बड़े खालीपन में वह ऐसे उत्तराधिकारी का समर्थन कर सकती है जो सुरक्षा प्रतिष्ठान के लिए स्वीकार्य हो। जानकारों का मानना है कि एक व्यक्ति के बजाय सामूहिक नेतृत्व की व्यवस्था भी कुछ परिस्थितियों में संभव है, हालांकि यह ईरान की पारंपरिक व्यवस्था से बड़ा बदलाव होगा।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़अगर मोजतबा खामेनेई की मौत हुई तो क्या होगा, ईरान का सुप्रीम लीडर कौन बनेगा?