Hindi Newsविदेश न्यूज़Who is White House press secretary Karoline Leavitt family member detained by US immigration agents
ट्रंप की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट की रिश्तेदार पर ही ऐक्शन, इमिग्रेशन एजेंटों ने हिरासत में लिया

ट्रंप की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट की रिश्तेदार पर ही ऐक्शन, इमिग्रेशन एजेंटों ने हिरासत में लिया

संक्षेप:

फरेइरा को उस समय हिरासत में लिया गया जब वह अपने बेटे को लेने न्यू हैम्पशायर जा रही थीं। माइकल लेविट ने CNN की सहयोगी संस्था WMUR से कहा कि उनके बेटे ने मां से गिरफ्तारी के बाद बात नहीं की है और यह स्थिति बहुत कठिन है।

Nov 27, 2025 07:18 am ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बोस्टन
share Share
Follow Us on

वाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी करोलिन लेविट के परिवार से जुड़े एक मामले ने अमेरिका में आव्रजन प्रवर्तन यानी इमिग्रेशन को लेकर नई बहस छेड़ दी है। दरअसल ब्राजील मूल की ब्रूना कैरोलिन फरेइरा को 12 नवंबर को बोस्टन के पास यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) द्वारा हिरासत में लिया गया। फरेइरा पहले DACA सुरक्षा के दायरे में थीं, लेकिन अब निर्वासन की कार्रवाई का सामना कर रही हैं। इस बात की जानकारी उनके वकील टॉड पोमेरलो ने CNN को दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1998 में आई थीं अमेरिका, अब हटाए जाने की कार्यवाही जारी

ब्रूना फरेइरा को 1998 में बचपन में ही अमेरिका लाया गया था। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) के प्रवक्ता के मुताबिक, उन्होंने 1999 में अपने टूरिस्ट वीजा अवधि से ज्यादा ठहराव किया था और उन पर हमला करने का भी एक मामला दर्ज हुआ था। DHS का कहना है कि इन्हीं आधारों पर वर्तमान में उन्हें निष्कासन की प्रक्रिया में रखा गया है।

बता दें कि DACA यानी 'बचपन में आगमन के लिए विलंबित कार्रवाई' एक अमेरिकी आव्रजन नीति है जो 15 जून, 2012 तक कम से कम पांच साल के लिए बचपन में अमेरिका लाए गए कुछ अपात्र अप्रवासियों को निर्वासन से अस्थायी सुरक्षा और काम करने की अनुमति देती है। यह कार्यक्रम दो साल के लिए वैध होता है और इसे रिन्यू किया जा सकता है।

वकील का दावा: ट्रंप प्रशासन की वजह से DACA नवीनीकरण में बाधा

उनके वकील पोमेरलो का कहना है कि फरेइरा पहले DACA लाभार्थी थीं, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कार्यक्रम समाप्त करने की कोशिश के कारण उनका नवीनीकरण रुक गया। वकील के अनुसार, फरेइरा फिलहाल अपने लिए अमेरिकी नागरिकता प्राप्त करने की वैध प्रक्रिया में थीं।

परिवारिक पृष्ठभूमि: लेविट परिवार से पुराना संबंध

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, फरेइरा ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी करोलिन लेविट के भाई माइकल लेविट की पूर्व मंगेतर हैं। दोनों का एक 11 वर्षीय बेटा है, जो वर्तमान में अपने पिता के साथ न्यू हैम्पशायर में रहता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि करोलिन लेविट और फरेइरा कई वर्षों से आपस में संपर्क में नहीं हैं।

फरेइरा को उस समय हिरासत में लिया गया जब वह अपने बेटे को लेने न्यू हैम्पशायर जा रही थीं। माइकल लेविट ने CNN की सहयोगी संस्था WMUR से कहा कि उनके बेटे ने मां से गिरफ्तारी के बाद बात नहीं की है और यह स्थिति बहुत कठिन है। उन्होंने कहा कि उनका प्राथमिक ध्यान उनके बच्चे की भलाई पर है।

कानूनी सहायता के लिए GoFundMe अभियान

फरेइरा की बहन ग्राजिएला डॉस सैंटोस रोड्रीगेज ने एक GoFundMe पेज शुरू किया है, जिसकी उनके वकील ने भी पुष्टि की है। अब तक इस अभियान से 15,000 डॉलर से अधिक की राशि एकत्र हो चुकी है। अभियान के संदेश में रोड्रीगेज ने लिखा है कि फरेइरा ने अमेरिका में ईमानदार और स्थिर जीवन बनाने की पूरी कोशिश की और DACA के तहत वर्षों तक अपनी कानूनी उपस्थिति बनाए रखी थी, जब तक कि नवीनीकरण से जुड़ी जटिलताएं उत्पन्न नहीं हुईं।

DACA सुरक्षा पर सरकार का रुख

हाल ही में होमलैंड सिक्योरिटी की सहायक सचिव ट्रिशा मैकलॉफलिन ने दोहराया कि DACA लाभार्थियों को निर्वासन से पूर्ण सुरक्षा प्राप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि DACA स्थायी कानूनी स्थिति नहीं देती बल्कि यह सिर्फ अस्थायी राहत है और इस दौरान भी प्रवर्तन की कार्रवाई संभव है।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।