Hindi Newsविदेश न्यूज़Who is Venezuela Vice President Delcy Rodriguez will take charge of the country
कौन हैं वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज? अमेरिकी हमले के बाद संभाल सकती हैं देश की कमान

कौन हैं वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज? अमेरिकी हमले के बाद संभाल सकती हैं देश की कमान

संक्षेप:

एक अमेरिकी पत्रकार ने दावा किया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो के पकड़े जाने के बाद अब उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर देश की कमान संभालने वाली हैं। अमेरिकी सेना ने देर रात एयरस्ट्राइक करके मादुरो को पकड़ लिया है।

Jan 03, 2026 05:46 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पकड़े जाने के बाद अब उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में देश की कमान संभालने जा रही हैं। खोजी पत्रकार लॉरा लूमर ने यह दावा किया है। अमेरिका ने बड़ी लंबी योजना के साथ वेनेजुएला पर एयरस्ट्राइक कर दी थी। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ने जाने का भी ऐलान कर दिया। उपराष्ट्रपति रोड्रिग्ज ने अमेरिका से कहा था कि उसे मादुरो की कुशलता की जानकारी देनी चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कौन हैं डेल्सी रोड्रिग्ज?

खोजी पत्रकार लूमर ने कहा, सूत्रों ने बताया है कि उपराष्ट्रपति रोड्रिग्ज आज ही वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। बता दें कि अमेरिका के हमले के बाद वेनेजुएला के साथ तनाव चरम पर पहुंच गया है। वेनेजुएला के संविधान के आर्टिकल 233 के मुताबिक राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में उपराष्ट्रपति ही कार्यभार संभालता है। रोड्रिग्ज 2018 से हीवेनेजुएला की उपराष्ट्रपति हैं। इससे पहले वह सरकार में संचार मंत्री और विदेश मंत्री रह चुकी हैं। डेल्सी रोड्रिग्ज कानून की अच्छी जानकार हैं।

क्या है रक्षा मंत्री की भूमिका

वेनेजुएला के रक्षा मंत्री इस समय व्लादिमीर पादरिनो लोपेज हैं। उन्होंने देशभर में सेना की तैनाती के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने अमेरिकी के इस हमले की निंदा की है। संविधान के मुताबिक रक्षा मंत्री राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में देश की कमान नहीं संभाल सकते। यह स्थिति तख्तापलट के हालात में ही बन सकते हैं। हालांकि वेनेजुएला में अभी ऐसे हालात नहीं हैं।

वेनेजुएला में आपातकाल घोषित

वेनेजुएला पर हमले और राष्ट्रपति के पकड़े जाने के बाद यहां राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है। ऐसा भी हो सकता है कि 30 दिन के अंदर यहां चुनाव करवाए जाएं और नया राष्ट्रपति चुना जाए। ऐसे में रोड्रिग्ज की जीत की संभावना भी बढ़ सकती है। मादुरो 13 साल से वेनेजुएला के राषट्र्पति थे। ऐसे में अचानक हुए इतने बड़े परिवर्तन की वजह से बड़े देशों की नजर वेनेजुएला पर टिकी हुई है। वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को देश में मुकदमे के लिए गिरफ्तार किया गया है। उटाह राज्य के सीनेटर माइक ली ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।