Hindi Newsविदेश न्यूज़Who is Tommy Robinson, why Elon Musk messing with British government for his release ahead UK Election
कौन है टॉमी रॉबिन्सन, उसकी रिहाई के लिए ब्रिटिश हुकूमत से पंगा क्यों ले रहे एलन मस्क

कौन है टॉमी रॉबिन्सन, उसकी रिहाई के लिए ब्रिटिश हुकूमत से पंगा क्यों ले रहे एलन मस्क

संक्षेप:

एलन मस्क ने जेल में बंद टॉमी रॉबिन्सन को रिहा करने का आह्वान किया है और ब्रिटेन के प्रधान मंत्री सर कीर स्टारर की आलोचना की है।

Jan 03, 2025 05:09 pm ISTPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, लंदन
share Share
Follow Us on

अमेरिकी अरबपति कारोबारी एलन मस्क नए साल में भी अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करना जारी रखे हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में दमखम दिखाने के बाद अब एलन मस्क ने यूरोप का रुख किया है। वह जर्मनी और ब्रिटेन पर भी अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। दोनों ही देशों में चुनाव होने वाले हैं। इस बीच, उन्होंने एक विवादास्पद ब्रिटिश दक्षिणपंथी राजनीतिक शख्स टॉमी को अपना समर्थन जताया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इतना ही नहीं मस्क ने जेल में बंद टॉमी रॉबिन्सन को रिहा करने का आह्वान किया है और ब्रिटेन के प्रधान मंत्री सर कीर स्टारर की आलोचना की है। इससे पहले मस्क रिफॉर्म यूके के नेता निजेल फरेज का समर्थन कर चुके हैं और उनकी पार्टी को 100 मिलियन डॉलर यानी 850 करोड़ रुपये का दान देने की बात कह चुके हैं।

कौन है टॉमी रॉबिन्सन

टॉमी रॉबिन्सन का असली नाम स्टीफन याक्सली-लेनन है। वह ब्रिटिश सामाजिक आंदोलन इंग्लिश डिफेंस लीग का संस्थापक है, जो फिलहाल जेल में बंद है। उसे दक्षिणपंथी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। रॉबिन्सन को ब्रिटेन में कई आपराधिक मामलों में दोषी पाया गया है। फिलहाल एक सीरियाई शरणार्थी से जुड़े केस में अदालत की अवमानना ​​​​के आरोप में 18 महीने जेल की सजा काट रहा है।

रॉबिन्सन ने अदालती मनाही के बावजूद 15 साल के एक सीरियाई शरणार्थी से जुड़ा एक डॉक्यूमेंट्री प्रसारित किया था। इस डॉक्यूमेंट्री में उसने मुस्लिम किशोर के साथ यौन अपराध को दिखाया था। ब्रिटिश अदालत के जज ने इस डॉक्यूमेंट्री में किए गए दावों को आधारहीन करार दिया था। रॉबिन्सन की यह पांचवीं सजा है। रिफॉर्म यूके पार्टी के नेता निजेल फरेज पहले यूके इंडिपेंडेस पार्टी (UKIP) से जुड़े थे लेकिन जब रॉबिन्सन के साथ उस पार्टी का जुड़ाव हुआ, तब फरेज ने UKIP छोड़ दी और रिफॉर्म यूके पार्टी बना ली।

ये भी पढ़ें:एलन मस्क के लिए अच्छा नहीं रहा साल 2025 का आगाज, 17.7 अरब डॉलर का लगा झटका
ये भी पढ़ें:H-1B वीजा पर नरम हुए एलन मस्क, ट्रंप भी गए मान; भारतीयों के लिए कैसे खुशखबरी
ये भी पढ़ें:एलन मस्क के लेख पर अब जर्मनी में बवाल, चुनाव प्रभावित करने के आरोप
ये भी पढ़ें:क्या है स्टारबेस, टेक्सास में एलन मस्क क्यों बसा रहे एक तटीय शहर; क्या है प्लान

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की झड़ी लगाते हुए मस्क ने कहा, "रॉबिन्सन, जिन्होंने दूर-दराज इंग्लिश डिफेंस लीग की स्थापना की और जिनका असली नाम स्टीफन याक्सली-लेनन है, को रिहा किया जाना चाहिए।" इसके साथ ही मस्क ने रॉबिन्सन की उसी विवादित डॉक्यूमेंट्री को एक्स पर पोस्ट कर दिया, जो एक घंटे 45 मिनट का है। मस्क के इस रुख से ब्रिटेन में खलबली है और कई ब्रिटिश सांसदों ने इस पर आश्चर्य प्रकट किया है। कई सांसदों ने मस्क की भाषा को छलपूर्ण और खतरनाक करार दिया है।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।