भारतीय मूल की महिला पर वीजा फ्रॉड का आरोप, X यूजर का पाकिस्तान कनेक्शन; कौन हैं साधना

लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
Follow us on Google News
share

अमेरिका में एक भारतीय मूल की महिला पर वीजा फ्रॉड का आरोप लगा है। एक एक्स यूजर ने आरोप लगाया है कि साधना गुल्लापुडी नाम की यह युवती, पिछले लंबे समय से अमेरिका में स्टूडेंट वीजा पर रह रही है।

Sadhna
भारतीय मूल की महिला हैं साधना।

अमेरिका में एक भारतीय मूल की महिला पर वीजा फ्रॉड का आरोप लगा है। एक एक्स यूजर ने आरोप लगाया है कि साधना गुल्लापुडी नाम की यह युवती, पिछले लंबे समय से अमेरिका में स्टूडेंट वीजा पर रह रही है। साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया है कि साधना यहां पर रहकर काम भी कर रही हैं, जो कि स्टूडेंट वीजा के नियमों के खिलाफ है। हालांकि अमेरिका में साधना को समर्थन मिला है और ह्यूस्टन के अटॉर्नी ने कहाकि वह प्राकृतिक तौर पर अमेरिकी नागरिक हैं।

क्या है मामला

साधना गुल्लापुडी, अमेरिका के टेक्सास के ह्यूस्टन में रहती हैं। ‘साइबरग्रीन09’ नाम के अकाउंट ने साधना पर आरोप लगाया। इसमें कहा गया कि मिलिए साधना गोलापुड़ी से। वह साल 2014 से फॉरएवर एफ1 स्टूडेंट हैं। आगे लिखा गया है कि साधना ह्यूस्टन, टेक्सास में पारंपरिक नंगे पैर के क्रैब डांस का आनंद लेती हैं। पिछले 12 साल से वह स्टूडेंट वीजा गेम खेल रही हैं, कई प्रोग्रामों में नामांकन करती रही हैं। इसमें यह भी आरोप लगाया कि वीजा नियमों का उल्लंघन करते हुए वह डांसर और कैश ट्यूटर के रूप में काम करती हैं। इसके साथ ही गुल्लापुडी का कुचिपुड़ी करते हुए वीडियो भी शेयर किया गया है।

वकील ने क्या कहा

यह पोस्ट वायरल होने के बाद, ह्यूस्टन के वकील आरोन रिट्ज ने मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहाकि वह एक प्राकृतिक अमेरिकी नागरिक हैं। उन्होंने 4 अगस्त को पोस्ट के जवाब में कहाकि ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद। मेरी ऑफिस ने देखा। वह छात्र वीजा पर नहीं हैं। रिट्ज़ ने आगे कहाकि ह्यूस्टन में अमेरिकी वकील होने के नाते, मैं वीजा धोखाधड़ी को गंभीरता से लेता हूं। साथ ही उन्होंने लिखा कि अगर किसी ने अवैध ढंग से वीजा नहीं लिया है या इसके लिए कोई कानून नहीं तोड़ा है तो उसका अमेरिका में स्वागत है।

साधना का क्या है जवाब

इसको लेकर साधना का भी जवाब आया है। बायोमेडिकल इंजीनियर साधना ने ‘साइबरग्रीन09’ पर उनके बारे में झूठे और भ्रामक दावा फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने छह अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा कि पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे प्रियजनों के लिए बेहद कठिन और परेशान करने वाले रहे हैं। मेरे कंटेंट को मेरी अनुमति के बिना एक अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रीपोस्ट किया गया। इसमें भी मेरे बारे में गलत और भ्रामक बातें कही गई हें। गोल्लापुडी, जिनके 4,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं, ने कहाकि अगर आप इन पोस्ट्स या किसी भी ऐसी समान पोस्ट को देखते हैं, तो कृपया झूठी जानकारी और बिना अनुमति के उपयोग के लिए उन्हें रिपोर्ट करें।

पाकिस्तानी कनेक्शन

‘साइबरग्रीन09’ अकाउंट का पाकिस्तान से भी कनेक्शन सामने आया है। बायो के मुताबिक यह पाकिस्तानी एक्टर हामजा सोहेल का ‘फैन अकाउंट’। ऑनलाइन जब लोगों ने उसे सुनाना शुरू किया तो उसने थोड़े समय के लिए प्रोफाइल प्राइवेट कर दिया। इस अकाउंट पर ‘एक ट्रोल पाकिस्तानी अकाउंट’ होने का भी आरोप है। कई यूजर्स ने दावा किया कि यह बार-बार भारत-विरोधी बयान शेयर करता है। कुछ यूजर्स ने अमेरिकी अटॉर्नी से भी इस अकाउंट की जांच करने को कहा।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़महिला पर वीजा फ्रॉड का आरोप, X यूजर का पाकिस्तान कनेक्शन; कौन हैं साधना