Hindi NewsIndia NewsWho is Putin secret daughter Luiza Rozova caused stir by apologizing for the Ukraine war
कौन हैं पुतिन की सीक्रेट बेटी लुइजा रोजोवा? युक्रेन जंग के लिए माफी मांग मचाई हलचल

कौन हैं पुतिन की सीक्रेट बेटी लुइजा रोजोवा? युक्रेन जंग के लिए माफी मांग मचाई हलचल

संक्षेप:

आर्ट स्कूल से ग्रेजुएट रोजोवा लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं। हालांकि जैसे-जैसे वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हुईं, चर्चाएं बढ़ गई। अब वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

Dec 06, 2025 09:47 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बीच उनकी सीक्रेट बेटी सुर्खियों में आ गई हैं। उनकी इस बेटी का नाम लुइजा रोजोवा हैं और वो कथित तौर पर रूसी राष्ट्रपति और उनकी पूर्व प्रेमिका की पत्नी हैं। लुइजा अधिकतर लाइमलाइट से दूर ही रही हैं। हालांकि हाल ही में पेरिस की सड़कों पर घूमते वक्त उनका सामना एक पत्रकार से हो गया। पत्रकार ने जब लुइजा से यूक्रेन युद्ध को लेकर सवाल पूछे, तब उन्होंने कहा है कि जो भी हो रहा है उन्हें इसका अफसोस है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिमित्रो स्विएतनेंको नाम के पत्रकार के भाई ड्रोन पायलट वोलोडिमिर की नवंबर में रूसी एयरस्ट्राइक में मौत हो गई थी। दिमित्रो को जब सड़क पर रूसी राष्ट्रपति की बेटी रोजोवा दिखीं तो उन्होंने पूछा कि क्या वह पुतिन की नीतियों का समर्थन करती हैं, तब लुइजा ने जवाब दिया, "मुझे वाकई अफसोस है कि यह सब हो रहा है। लेकिन इस स्थिति के लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं।"

वहीं जब पत्रकार ने रोजोवा से कहा, “अपने पिता को फोन कर कहिए, ‘डैड, कीव पर शेलिंग बंद करें।’” इस पर रोजोवा ने कहा, "हां, जरूर। दुर्भाग्य से मैं आपकी मदद नहीं कर सकती। मुझे बहुत खेद है।"

कौन हैं लुइजा रोजोवा?

लुइजा रोजोवा कथित तौर पर पुतिन और उनकी कथित पूर्व प्रेमिका स्वेतलाना क्रिवोनोगिख की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वेतलाना एक क्लीनर थीं जो बाद में करोड़ों रुपयों की मालकिन बन गई थीं। रोजोवा का जन्म 2003 में हुआ था और पहली बार 2020 में रूसी मीडिया में उनका जिक्र हुआ। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रोजोवा पुतिन की सीक्रेट बेटी हैं और इसकी वजह है पुतिन और उनमें कई समानताएं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पुतिन का नाम उसके जन्म प्रमाण पत्र में नहीं है, लेकिन उसके पैट्रोनिमिक नाम 'व्लादिमिरोवना' का मतलब है, व्लादिमीर की बेटी।

ये भी पढ़ें:पुतिन लें निवाला इससे पहले चखता है रखवाला, प्लेट का टॉप सीक्रेट; खाते हैं ये सब
ये भी पढ़ें:170 करोड़ के घर में होगा पुतिन का स्वागत; सबसे अमीर आदमी का था दिल्ली का यह महल

आर्ट स्कूल से ग्रेजुएट रोजोवा लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं। हालांकि जैसे-जैसे वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हुईं, चर्चाएं बढ़ गई। उन्होंने इस साल अगस्त में टेलीग्राम पर एक पोस्ट में पुतिन का नाम लिए बिना लिखा, “दुनिया के सामने अपना चेहरा दिखा पाना आज़ादी जैसा है। यह याद दिलाता है कि मैं कौन हूं और किसने मेरी जिंदगी बर्बाद की।”

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।