मांस गला देने वाला केमिकल, लेबनानी गांव पर इस्तेमाल का आरोप; कितने लोगों पर असर?

Mar 09, 2026 03:55 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध लगातार गहराता जा रहा है। अब इसमें घातक हथियारों का इस्तेमाल भी होने लगा है। सोमवार को ह्यूमन राइट्स वॉच ने कहाकि लेबनानी गांव पर फॉस्फोरस गिराया गया है। बयान में यह भी कहा गया है कि ह्यूमन राइट्स ने सात तस्वीरों को वेरिफाई किया है।

मांस गला देने वाला केमिकल, लेबनानी गांव पर इस्तेमाल का आरोप; कितने लोगों पर असर?

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध लगातार गहराता जा रहा है। अब इसमें घातक हथियारों का इस्तेमाल भी होने लगा है। सोमवार को ह्यूमन राइट्स वॉच ने कहाकि लेबनानी गांव पर फॉस्फोरस गिराया गया है। बयान में यह भी कहा गया है कि ह्यूमन राइट्स ने सात तस्वीरों को वेरिफाई किया है। इसमें यह सामने आया है कि इजरायल ने लेबनानी गांव योहमोर में फॉस्फोरस आर्टिलिरी का इस्तेमाल किया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस केमिकल का असर कितने गांव वालों पर हुआ है। यह हमला इजरायली सेना की उस चेतावनी के ठीक बाद हुआ जिसमें दक्षिणी लेबनान के दर्जनों गांवों को खाली करने के लिए कहा गया था।

दी गई चेतावनी
ह्यूमन राइट्स वॉच इसको लेकर चेतावनी भी दी है। इसमें कहा गया है कि आबादी वाले क्षेत्रों में सफेद फॉस्फोरस फायर करना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। वजह, इससे इमारतों में आग लगा सकती है और हड्डियों तक गंभीर जलन पैदा कर सकता है, और इससे संक्रमण और ऑर्गन या फेफड़े फेल हो जाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ह्यूमन राइट्स वॉच में लेबनान के शोधकर्ता रामजी कैस ने कहा कि यह हमले बेहद चिंताजनक थे।

स्वास्थ्य पर गंभीर असर
इससे नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए इसके परिणाम काफी गंभीर और भयंकर हो सकते हैं। फिलहाल इजरायली सेना ने इसको लेकर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि उसने पहले दावा किया था कि सफेद फॉस्फोरस धुआं स्क्रीन के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लोगों को निशाना बनाने के लिए नहीं। मानव अधिकार संगठन, जिनमें एमनेस्टी इंटरनेशनल भी शामिल है ने यह पाया है कि यह हथियार इजरायल ने पहले भी कई बार इस्तेमाल किया था।

इजरायल की आश्चर्यजनक कदम उठाने की चेतावनी
गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते संघर्ष के बीच ईरान की राजधानी तेहरान में एक तेल भंडारण ठिकानों पर आग की लपटों के गुबार उठते दिखाई दिए। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सप्ताह भर से जारी युद्ध के अगले चरण में कई आश्चर्यजनक कदम उठाए जाने की चेतावनी दी। इजरायल की सेना ने पुष्टि की कि उसने तेहरान में ईंधन भंडारण केंद्रों पर हमला किया। ऐसा प्रतीत होता है कि युद्ध में पहली बार किसी असैन्य औद्योगिक प्रतिष्ठान को निशाना बनाया गया है। सरकारी मीडिया ने राजधानी और उत्तर में पड़ोसी प्रांतों को आपूर्ति करने वाले इस केंद्र पर हमलों के लिए अमेरिका और यहूदी शासन को जिम्मेदार ठहराया।

नेतन्याहू ने शनिवार रात कहा कि ईरान में युद्ध के अगले चरण के लिए इजरायल के पास कई आश्चर्यजनक कदमों की एक सुनियोजित योजना है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य ईरान में शासन को अस्थिर करना और परिवर्तन को संभव बनाना है। हालांकि तेल भंडारण पर हमलों के लिए अमेरिका ने इजरायल से आपत्ति जताई है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।