Hindi Newsविदेश न्यूज़Where are Venezuelan President Nicolas Maduro and his wife trump has revealed plan
कहां हैं वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और पत्नी? अमेरिका ने बताया आगे का भी प्लान

कहां हैं वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और पत्नी? अमेरिका ने बताया आगे का भी प्लान

संक्षेप:

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह और उनकी पत्नी एक अमेरिकी युद्धपोत पर सवार हैं औऱ उन्हें न्यूयॉर्क लाया जाएगा। इसके बाद उन दोनों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा। 

Jan 03, 2026 09:43 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वेनेजुएला पर बड़े हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति निकोलमस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है। वेनेजुएला ने कहा कि जब उन दोनों का अपहण किया गया तो वे अपने आवास में ही मौजूद थे। वहीं उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने कहा था कि अमेरिका को उनके बारे में बताना चाहिए कि वे जिंदा भी हैं या नहीं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ही बताया है कि राष्ट्रपति मादुरो औऱ उनकी पतनी एक अमेरिकी युद्धपोत में सवार हैं और उन्हें न्यूयॉर्क लाया जाएगा। इसके बाद उनपर मुकदमा चलाया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ट्रंप ने कहा, मादुरो के पकड़े जाने के बाद अब अमेरिका वेनेजुएला के लिए आगे की रणनीति तय कर रहा है। यह चौंकाने वाली, त्वरित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई, जिसने किसी देश के वर्तमान नेता को पद से हटा दिया, 1990 में पनामा के अमेरिकी आक्रमण की याद दिलाती है। पनामा पर हमले के दौरान उसके नेता मैनुएल एंटोनियो नोरिएगा ने आत्मसमर्पण किया था और उन्हें पकड़ लिया गया।

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने कहा है कि न्यूयॉर्क में अभ्यारोपित होने के बाद वेनेजुएला के अपदस्थ नेता निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ेगा। मादुरो को 2020 में न्यूयॉर्क में ‘नार्को-आतंकवाद’ के षड्यंत्र के आरोपों में अभ्यारोपित किया गया था, लेकिन इससे पहले यह ज्ञात नहीं था कि उनकी पत्नी को भी अभ्यारोपित किया गया है।

कौन संभालेगा वेनेजुएला की सत्ता

उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज वेनेजुएला के कानून के अनुसार, सत्ता संभालेंगी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई कि ऐसा हुआ है, हालांकि उन्होंने हमले के बाद एक बयान जारी किया। अमेरिकी खोजी पत्रकार ने भी दावा किया है कि रोड्रिग्ज ही अंतरिम राष्ट्रपति का पद संभाल सकती हैं। वहीं एक महीने के अंदर वेनेजुएला में आम चुनाव भी हो सकते हैं। अमेरिका के इस हमले को लेकर भी दुनिया दो गुटों में बंट रही है। एक तरफ रूस ने इस हमले की तीखी आलोचना की है तो दूसरी तरफ यूक्रेन ने कहा है कि वह पहले से ही निकोलस मादुरो को वैध राष्ट्रपति नहीं मानता था।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।