Hindi Newsविदेश न्यूज़When you deporting your wife and children to India question to US Vice President know reason
बीवी और बच्चों को भारत कब डिपोर्ट कर रहे; अमेरिका के उपराष्ट्रपति से तंज भरे सवाल क्यों?

बीवी और बच्चों को भारत कब डिपोर्ट कर रहे; अमेरिका के उपराष्ट्रपति से तंज भरे सवाल क्यों?

संक्षेप:

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रवासियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने बड़े पैमाने पर आप्रवासन को अमेरिकन ड्रीम की चोरी करार दिया। पोस्ट वायरल होते ही बवाल मच गया और यूजर्स ने उन्हें उनकी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर घेरने लगे।

Dec 08, 2025 04:23 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रवासियों (इमिग्रेंट्स) के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने बड़े पैमाने पर आप्रवासन को 'अमेरिकन ड्रीम की चोरी' करार दिया। पोस्ट वायरल होते ही बवाल मच गया और यूजर्स ने उन्हें उनकी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर घेरने लगे। दरअसल, जेडी वेंस की पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस भारतीय मूल की हिंदू अमेरिकी हैं। यूजर्स अब यही सवाल पूछ रहे हैं कि जिस शख्स की अपनी पत्नी खुद एक इमिग्रेंट परिवार से आती है, वह प्रवासियों की आलोचना किस मुंह से कर रहा है?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पोस्ट में क्या है?

सोशल मीडिया एक्स पर वेंस ने रविवार को लिखा कि बड़े पैमाने पर आप्रवासन अमेरिकी मजदूरों के लिए नौकरियों का खतरा है। यह हमेशा से अमेरिकन ड्रीम की चोरी रहा है। जितने भी पत्र, थिंक-टैंक लेख और आर्थिक अध्ययन इसके उलट कहते हैं, उनका पैसा उन लोगों से आता है जो पुरानी व्यवस्था से अरबपति बन रहे हैं।

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब खिंचाई हो रही है। कई यूजर्स उनके परिवार पर तंज कस रहे हैं। बता दें कि जेडी वेंस की शादी भारतीय मूल की उषा वेंस से हुई है। उषा का जन्म अमेरिका में ही हुआ था। जेडी और उषा के तीन बच्चे हैं- दो बेटे, इवान और विवेक तथा एक बेटी मिराबेल।

'फ्लाइट टिकट बुक करें तो बताइएगा'

जेडी वेंस को जवाब देते हुए एक यूजर से सोशल मीडिया X पर लिखा कि 'अरे, आपकी पत्नी का परिवार भारत से आए अप्रवासियों का नहीं है क्या? एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि 'तो इसका मतलब आपको उषा, उनके भारतीय परिवार और अपने मिश्रित नस्ल के बच्चों को भारत वापस भेजना पड़ेगा ना? जब आप उनके लिए फ्लाइट टिकट बुक करें तो हमें जरूर बताइएगा। उसने आगे लिखा कि आपको तो खुद उदाहरण देकर आगे आना चाहिए। वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि आपकी पत्नी और बच्चे अमेरिकी सपने को चुरा रहे हैं।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।