निकोलस मादुरो का अब क्या होगा अंजाम? अमेरिकी सीनेटर ने कह दी बड़ी बात
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उनका अंजाम क्या होगा? ऊटा के सीनेटर माइक ली का दावा है कि मादुरो के खिलाफ अमेरिका में क्रिमिनल चार्जेज पर केस चलेगा।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उनका अंजाम क्या होगा? ऊटा के सीनेटर माइक ली का दावा है कि मादुरो के खिलाफ अमेरिका में क्रिमिनल चार्जेज पर केस चलेगा। माइक ली ने बताया कि उन्हें यह जानकारी अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने दी है। एक्स पर एक निजी अकाउंट पर लिखी पोस्ट में यह बातें कही हैं। ली ने कहा कि अमेरिका की यह कार्रवाई संभवतः संविधान के अनुच्छेद II के तहत राष्ट्रपति के अंतर्निहित अधिकार के अंतर्गत आती है ताकि अमेरिकी कर्मचारियों को वास्तविक या निकटवर्ती हमले से बचाया जा सके।
मार्को रुबियो ने क्या बताया
माइक ली ने लिखा है कि मैंने अभी मार्को रुबियो से फोन पर बात की। उन्होंने मुझे बताया कि निकोलस मादुरो को अमेरिकी कर्मियों द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है ताकि उन्हें अमेरिका में आपराधिक आरोपों पर मुकदमे का सामना करना पड़े। हमने आज रात देखा वह गिरफ्तारी वारंट को लागू करने वाले लोगों की सुरक्षा और रक्षा के लिए तैनात किया गया था। यह कार्रवाई संभवतः संविधान के अनुच्छेद II के अंतर्गत राष्ट्रपति के अंतर्निहित अधिकार के भीतर आती है ताकि अमेरिकी कर्मियों को वास्तविक या संभावित हमले से बचाया जा सके। उन्होंने आगे लिखा कि धन्यवाद मार्को रुबियो मुझे जानकारी देने के लिए।
अमेरिका फिर करेगा अटैक?
एक अन्य पोस्ट में माइक ली ने लिखा कि अब जब मादुरो अमेरिकी हिरासत में हैं, तो वे वेनेज़ुएला में किसी और कार्रवाई की उम्मीद नहीं करते। उनकी कमेंट्स ऐसे समय आए हैं जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अमेरिका ने वेनेज़ुएला पर एक बड़ा हमला किया था। इस दौरान वर्तमान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया और देश से बाहर भेज दिया गया।
अब तक क्या हुआ
वेनेजुएला की राजधानी काराकस में कम ऊंचाई पर उड़ते कई विमानों और कम से कम सात विस्फोटों की आवाज सुनी गई। शुक्रवार देर रात स्थानीय समयानुसार करीब दो बजे हुई इस घटना को लेकर टिप्पणी करते हुए वेनेजुएला सरकार ने अमेरिका पर कई राज्यों में सैन्य तथा सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने का आरोप लगाया। वेनेजुएला की सरकार ने इसे ‘‘साम्राज्यवादी हमला’’ करार दिया और नागरिकों से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया।
लेखक के बारे में
Deepak Mishraमूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



