बांग्लादेश में बनी तारिक रहमान की सरकार तो भारत से कैसा होगा संबंध? BNP के मेनिफेस्टो में बताया
नदी जल बंटवारा बांग्लादेश की राजनीति का सबसे भावनात्मक मुद्दा रहा है। बीएनपी ने वादा किया है कि वह तीस्ता और पद्मा जैसी साझा नदियों से बांग्लादेश का उचित हिस्सा हासिल करने के लिए प्रभावी उपाय करेगी।
India-Bangladesh: बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले 13वें संसदीय चुनावों से ठीक पहले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। बीएनपी ने भारत के साथ जुड़े सबसे संवेदनशील मुद्दों सीमा पर गोलीबारी, घुसपैठ और लंबित नदी-जल बंटवारे को अपनी विदेश नीति के केंद्र में रखा है। पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान द्वारा जारी इस घोषणापत्र में 'बांग्लादेश बिफोर ऑल' का सिद्धांत दिया गया है, जो सत्ता में वापसी की स्थिति में भारत के प्रति एक अधिक आक्रामक और मुखर रुख अपनाने का संकेत देता है।
बीएनपी ने अपनी विदेश नीति को समानता और आत्म-सम्मान के ढांचे में पेश किया है। घोषणापत्र का सबसे चर्चित नारा है "मित्र हां, मास्टर नहीं"। इसके माध्यम से पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ढाका किसी भी दूसरे देश के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेगा और न ही किसी दूसरे के आंतरिक मामलों में दखल देगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सीधा प्रहार अवामी लीग के उस कार्यकाल पर है जिसे बीएनपी अक्सर विदेशी प्रभाव वाला शासन करार देती रही है।
सीमा सुरक्षा पर सख्त रुख
भारत-बांग्लादेश सीमा पर होने वाली मौतों और तस्करी को बीएनपी ने अपना प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया है। घोषणापत्र में वादा किया गया है कि भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा की जाने वाली कथित गोलीबारी को रोकने के लिए कठोरतम रुख अपनाया जाएगा। साथ भारत द्वारा औपचारिक प्रक्रिया के बिना लोगों को सीमा पार भेजने के आरोपों पर बीएनपी ने सख्त आपत्ति जताई है और इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही है। नशीले पदार्थों और मानव तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
नदी जल बंटवारे का भी जिक्र
नदी जल बंटवारा बांग्लादेश की राजनीति का सबसे भावनात्मक मुद्दा रहा है। बीएनपी ने वादा किया है कि वह तीस्ता और पद्मा जैसी साझा नदियों से बांग्लादेश का उचित हिस्सा हासिल करने के लिए प्रभावी उपाय करेगी।
पार्टी ने चीन समर्थित तीस्ता रिवर मास्टर प्लान और पद्मा बैराज परियोजना को आगे बढ़ाने का समर्थन किया है। इसके साथ ही, साझा नदियों के प्रबंधन के लिए बने संयुक्त नदी आयोग को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया है।
SAARC को प्रभावी वाने का वादा
बीएनपी ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) को फिर से प्रभावी बनाने का वादा किया है, जो पिछले कई वर्षों से भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण सुस्त पड़ा है। साथ ही बांग्लादेश की किसी एक देश पर निर्भरता कम करने के लिए दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान (ASEAN) की सदस्यता हासिल करने की भी योजना बनाई गई है।
लेखक के बारे में
Himanshu Jhaबिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


