मुसीबत में आई भगवान की याद, ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट का क्या था रेडियो संदेश
ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट ने ऐसा रेडियो संदेश भेजा जो कि ट्रेनिंग का हिस्सा नहीं था। सेना से संपर्क स्थापित होने के बाद रेडियो संदेश में पायलट ने कहा,'ईश्वर सर्वशक्तिमान है।' 48 घंटे के बाद पायलट को बचाया जा सका।

अमेरिका के दो विमानों को ईरान ने मार गिराया लेकिन वह दोनों विमानों के पायलटों को नहीं पकड़ पाया। अमेरिका ईरान में घुसकर अपने दोनों पायलटों को निकाल लाया। ईरान ने दावा किया कि अमेरिका के अभियान के दौरान उसने कई हेलिकॉप्टरों को भी मार गिराया। हालांकि ईरान की मीडिया ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है। एफ-15 विमान के ध्वस्त होने के बाद भी अमेरिका के पायलट की ट्रेनिंग के बल पर जान बच गई।
पायलट ने क्या भेजा रेडियो संदेश
जंगल और पहाड़ों के अलावा ईरानी सेना के बीच फंसे पायलट ने अमेरिकी सेना को रेडियो संदेश भेजा और कहा, 'भगवान ही सर्वशक्तिमान है।' यह संदेश एक तरह से एक सैनिक के लिए असामान्य था। प्राण रक्षा की ट्रेनिंग के दौरान सैनिकों को हथियार चलाना, जंगल की चीजों का इस्तेमाल करना और अन्य चीजों की ट्रेनिंग दी जाती है। साथ ही कई कोड वर्ड सिखाए जाते हैं। हालांकि पायलट की तरफ से इस तरह का संदेश बेहद हैरान करने वाला था।
Axios की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी पायलटों को काफी कठिन ट्रेनिंग दी जाती है। इसके अलावा उनकी किट में ऐसी बहुत सारी चीजें मौजूद रहती हैं जिनके भरोसे वे आसानी से 7 दिन काम चला सकते हैं। पायलटों को बहुत सारे कोड सिखाए जाते हैं जिसका इस्तेमाल करके वे अपनी सेना के साथ संपर्क कर सकते हैं। लेकिन इसमें 'इश्वर सर्वशक्तिमान है' जैसे वाक्य फिट नहीं होते हैं।
ईरान ने कर दिया था इनाम का ऐलान
ईरान ने अमेरिकी पायलट को पकड़ने के लिए केवल सैन्य अभियान ही नहीं शुरू किया बल्कि इनाम की भी घोषणा कर दी थी। ऐसे में ईरान के लोग भी पायलट को ढूंढने में लगे थे। जाहिर सी बात है कि पायलट के पास जान बचाने की बड़ी चुनौती थी। जानकारों का कहना है कि जान जब मुसीबत में फंसती है तो कई बार बयानों में स्पष्टता नहीं रहती। हर इंसान को सबसे बड़ी उम्मीद भगवान से होती है। यह संस्कृति और परवरिश से जुड़ा मामला होता है। ऐसे में अगर कोई सैनिक भी भगवान को याद कर रहा है तो यह हैरान करने वाला नहीं है।
आधुनिक युद्ध का भी सच
युद्ध कितना भी बदल गया हो। इंसानों की जगह मशीनें हावी हो गई हों, लेकिन इतना स्पष्ट है कि आज भी इंसानी दिमाग ही इन सारी चीजों को कंट्रोल करता है। पायलट को निकालने के बाद दूसरी तरफ से भी रेडियो संदेश जारी होता है, 'ईश्वर सर्वोत्तम है।' रिपोर्ट में बताया गया कि जान बचाने के लिए अमेरिकी पायलट 7 हजार फीट ऊंचे पहाड़ पर चढ़ गया था। यहीं से उसे एयरलिफ्ट कर लिया गया।
लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


