Hindi Newsविदेश न्यूज़what Pakistan army chief field marshal asim Munir said about India
पाकिस्तान ने गीदड़ भभकी से की नए साल की शुरुआत, आसिम मुनीर ने भारत के बारे में क्या कह दिया

पाकिस्तान ने गीदड़ भभकी से की नए साल की शुरुआत, आसिम मुनीर ने भारत के बारे में क्या कह दिया

संक्षेप:

पाकिस्तानी सेना के प्रमुख आसिम मुनीर ने यह भी आरोप लगाया कि 'भारत समर्थित गुट बलूचिस्तान में हिंसा फैलाना और विकास को बाधित करना जारी रखे हुए हैं।' हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया।

Jan 01, 2026 05:28 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने बुधवार को कहा कि देश की क्षेत्रीय अखंडता का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई भी उल्लंघन होने पर 'ठोस व निर्णायक' प्रतिक्रिया दी जाएगी। सेना ने एक बयान में कहा कि मुनीर ने रावलपिंडी में स्थित ‘जनरल हेडक्वार्टर्स’ (जीएचक्यू) में बलूचिस्तान पर आयोजित 18वीं राष्ट्रीय कार्यशाला के प्रतिभागियों के साथ बातचीत के दौरान ये टिप्पणियां कीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा, 'पाकिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई भी उल्लंघन होने पर दृढ़ व निर्णायक प्रतिक्रिया दी जाएगी।' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 'भारत समर्थित गुट बलूचिस्तान में हिंसा फैलाना और विकास को बाधित करना जारी रखे हुए हैं।'

हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया। सेना प्रमुख ने कहा कि प्रांत को आतंकवाद और अशांति से मुक्त कराने के लिए सुरक्षा बल कड़ी कार्रवाई करेंगे।

पंजाब को अशांत करने की कोशिश कर रहा है पाकिस्तान

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ड्रोन के जरिए हथियार और गोला-बारूद भेज रही है। उन्होंने कहा कि और ग्रेनेड हमलों जैसी घटनाओं को बढ़ावा देकर पंजाब को 'अत्यधिक अशांत' राज्य के रूप में पेश करने की कोशिश कर छद्म युद्ध छेड़ रही है।

डीजीपी यादव ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हालांकि, पुलिस सीमा पार से ISI द्वारा रची गई किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने कहा, 'एक छद्म युद्ध जारी है। (पाकिस्तान सेना प्रमुख) आसिम मुनीर आक्रामक हैं… लेकिन भारत उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।'

डीजीपी ने कहा, 'उनका (पाकिस्तान का) मकसद पंजाब में अशांति फैलाना है, इसलिए वे ड्रोन के जरिए हथियार भेज रहे हैं। उनके सूत्रधार उत्तरी अमेरिका, यूरोप, दक्षिण-पूर्व एशिया और खाड़ी देशों में बैठे हैं।'

पंजाब में पुलिस थानों को निशाना बनाकर किए गए ग्रेनेड हमलों के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि पाकिस्तान सीमावर्ती राज्य में शांति भंग करना चाहता है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।