क्या है फिलाडेल्फिया गलियारा? जिसे छोड़ने को तैयार नहीं थे बेंजामिन नेतन्याहू, अचानक कैसे ढीले पड़े तेवर

लाइव हिन्दुस्तान
share

  • बंधकों की रिहाई, गाजा से आईडीएफ की वापसी के अलावा हमास और इजरायल के बीच डील में फिलाडेल्फिया गलियारा भी बहुत महत्वपूर्ण है। नेतन्याहू पहले इसे छोड़ने को तैयार नहीं थे, लेकिन अचानक वह शर्त मानने को तैयार हो गए।

Philadelphi Corridor

बीते दिनों गाजा की सुरंग में मिले इजरायली बंधकों की लाशों पर एक बार फिर इजरायल और हमास आतंकियों में ठन गई है। युद्धविराम पर संकट पैदा हो गया है। हालांकि अमेरिका पूरी कोशिश में है कि वह दोनों के बीच समझौता करा ले। उधर, इजरायल में भी बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं और नेतन्याहू का जमकर विरोध हो रहा है। बंधकों की रिहाई, गाजा से आईडीएफ की वापसी के अलावा हमास और इजरायल के बीच डील में फिलाडेल्फिया गलियारा भी बहुत महत्वपूर्ण है। हमास चाहता है कि इजरायली सेना इसे छोड़ दे, जबकि बेंजामिन नेतन्याहू इस बात पर अड़े रहे कि वे किसी भी कीमत पर इसे नहीं स्वीकारेंगे। इस बीच नेतन्याहू के तेवर ढीले पड़ गए हैं। उन्होंने फिलाडेल्फिया गलियारा से सेना को वापस बुलाने का आश्वासन दिया है। इसके पीछे की वजह क्या है? और फिलाडेल्फिया गलियारा इजरायल और हमास दोनों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में संघर्ष विराम समझौते के लिए बनाए जा रहे दबाव का प्रतिरोध करने की बात कही है। अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में सोमवार को नेतन्याहू ने कहा कि वह फिलाडेल्फिया गलियारा पर इजराइली नियंत्रण की मांग पर जोर देना जारी रखेंगे। हालांकि मंगलवार को उनके तेवर ढीले हो गए और उन्होंने आश्वासन दिया है कि युद्धविराम के दूसरे चरण में उनकी सेना फिलाडेल्फिया गलियारा से सैनिकों की वापसी सुनिश्चित करेंगे लेकिन, मिस्र नेतन्याहू के इस वादे को संदेह की नजर से देखता है।

झूठ बोल रहे नेतन्याहू- मिस्र

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, मिस्र के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर फिलाडेल्फिया गलियारे के संबंध में प्रधानमंत्री नेतन्याहू की टिप्पणियों सही प्रतीत नहीं होती हैं। फिलाडेल्फिया गलियारा मिस्र-गाजा सीमा पर स्थित है। बयान में कहा गया है, "काहिरा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बयानों को खारिज करता है और क्षेत्र में बढ़ते तनाव के लिए उन्हें जिम्मेदार मानता है।"

बयान में नेतन्याहू के इस दावे को खारिज किया गया है कि काहिरा ने हमास को सिनाई प्रायद्वीप से गाजा तक हथियारों की तस्करी करने की अनुमति दी है और प्रधानमंत्री पर युद्ध से निपटने के उनके तरीके की बढ़ती आलोचना से इजरायली जनता का ध्यान हटाने के लिए मिस्र पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। मिस्र ने इजरायल द्वारा अनिश्चित काल तक गलियारे में नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता को खारिज कर दिया।

फिलाडेल्फिया गलियारे पर इजरायल और हमास में क्यों ठनी?

फ़िलाडेल्फ़िया गलियारे की लंबाई 14 किमी (8.7 मील) है। यह गाजा पट्टी और मिस्र के बीच की सीमा पर स्थित है। नेतन्याहू सरकार का मानना है कि गलियारे पर इजरायली सेना का कब्जा इसलिए जरूरी है ताकि हमास सुरंगों के ज़रिए फिर से हथियार न एकत्र कर सके। उन्होंने कहा "बंधकों को मुक्त कराने के लिए मुझसे ज़्यादा कोई प्रतिबद्ध नहीं है। लेकिन कोई भी मुझे उपदेश नहीं दे सकता।"

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़फिलाडेल्फिया गलियारा, जिसे छोड़ने को तैयार नहीं थे नेतन्याहू और अब तेवर ढीले