Hindi Newsविदेश न्यूज़what is donroe doctrine which in discussion after venezuela attacked by america
क्या है Don-roe डॉक्ट्रिन, जिसकी वेनेजुएला पर हमले के बाद खूब चर्चा; ट्रंप से क्या कनेक्शन

क्या है Don-roe डॉक्ट्रिन, जिसकी वेनेजुएला पर हमले के बाद खूब चर्चा; ट्रंप से क्या कनेक्शन

संक्षेप:

हॉलमैन कहते हैं, 'डोनाल्ड ट्रंप की राय है कि लैटिन अमेरिका हमारा ही इलाका है। यहां हमारा प्रभुत्व रहना चाहिए। इसलिए निकोलस मादुरो को अगवा करने और अन्य देशों को भी धमकियां दिए जाने को गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है।' यहां तक कि खुद डोनाल्ड ट्रंप कह चुके हैं कि Don-roe डॉक्ट्रिन है।

Jan 05, 2026 03:18 pm ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी फोर्सेज ने हमला करके अगवा कर लिया है। उनके साथ ही पत्नी को भी अमेरिका लाया गया है, जहां दोनों के खिलाफ मुकदमे चलाए जाएंगे। अमेरिका ने नार्को टेररिज्म का आरोप लगाकर यह कार्रवाई की है। इस बीच अमेरिका की ओर से Don-roe डॉक्ट्रिन पर काम करने की चर्चा भी तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि यहां 19वीं सदी मुनरो डॉक्ट्रिन का ही रूपांतरण है, जिस पर डोनाल्ड ट्रंप 21वीं सदी में काम करने का प्रयास कर रहे हैं। मुनरो डॉक्ट्रिन के तहत यह कहा जाता था कि अमेरिका लैटिन अमेरिकी देशों को अपने प्रभाव में लेना चाहता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसा लगता है कि अब फिर से उस पर अमेरिकी सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के बाद अब क्यूबा और कोलंबिया को भी धमकी देकर इसके संकेत दे दिए हैं। दरअसल अमेरिका की लंबे समय से यह ख्वाहिश रही है कि क्यूबा, वेनेजुएला, कोलंबिया जैसे लैटिन अमेरिकी देश उसकी राय पर ही चलें। क्यूबा और वेनेजुएला के साथ तो अमेरिका का लंबे अरसे से संघर्ष रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने कभी इस बात को छिपाने का भी प्रयास नहीं किया कि वह चाहते हैं कि लैटिन अमेरिका भी यूएस के दायरे में रहे।

अलजजीरा के लिए काम करने वाले पत्रकार जॉन हॉलमैन का कहना है कि यह एक पैटर्न है, जिसके तहत डोनाल्ड ट्रंप उन देशों को टारगेट करना चाहते हैं, जो वामपंथी विचारधारा वाले हैं। इसके अलावा उनकी कोशिश है कि इलाके में अमेरिकी प्रभुत्व को बढ़ावा दिया जाए। हॉलमैन कहते हैं, 'डोनाल्ड ट्रंप की राय है कि लैटिन अमेरिका हमारा ही इलाका है। यहां हमारा प्रभुत्व रहना चाहिए। इसलिए निकोलस मादुरो को अगवा करने और अन्य देशों को भी धमकियां दिए जाने को गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है।' यहां तक कि खुद डोनाल्ड ट्रंप कह चुके हैं कि Don-roe डॉक्ट्रिन है।

don-roe theory

वेनेजुएला पर ऐक्शन के बाद दो और देशों को धमकी

बता दें कि ट्रंप ने वेनेजुएला में ऐक्शन के बाद कोलंबिया और क्यूबा को भी धमकी दी है। उनका कहना है कि कोलंबिया के राष्ट्रपति कोकीन के कारोबार में है और इस मादक पदार्थ को तैयार करके अमेरिका भेज रहे हैं। इस तरह उन्होंने कोलंबिया और क्यूबा को भी धमकी दी है कि उनके खिलाफ भी वेनेजुएला जैसा ऐक्शन हो सकता है। एक अन्य जानकार डेविड स्मिथ लिखते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप के ऐक्शन का अनुमान लगाना मुश्किल होता है। डोनाल्ड ट्रंप अकसर संकेतों से यह जता देना चाहते हैं कि उनकी मंशा क्या है। वेनेजुएला पर हमला करके उन्होंने ऐसे कई देशों को संकेत दिया है कि यदि वे नहीं मानते हैं तो फिर उन पर भी हमला हो सकता है।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।