क्या है अमेरिकी मिशन Blue Ghost? चांद की यात्रा से पहले पृथ्वी के ऊपर अचानक ठहरा, VIDEO
- अमेरिका का मिशन Blue Ghost क्या है? जिसे चांद की ओर भेजा गया है। चांद की ऐतिहासिक यात्रा से पांच दिन पहले यह पृथ्वी के ऊपर अचानक ठहर गया। इस दौरान इसने घूमती हुई धरती की मनमोहक तस्वीरें कैद कर लीं।

अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनियों NASA और फायरफ्लाई एयरोस्पेस ने मिलकर चांद के लिए Blue Ghost मिशन लॉन्च किया है। Blue Ghost लूनर लैंडर को 15 जनवरी के दिन लॉ़न्च किया जा चुका है। यह लैंडर अगले पांच दिन बाद चांद की ऐतिहासिक यात्रा शुरू करेगा। इससे पहले लैंडर कुछ देर के लिए पृथ्वी के ऊपर अचानक ठहर गया। इस दौरान लैंडर ने अंतरिक्ष में घूमती नीले रंग की पृथ्वी का शानदार वीडियो कैप्चर किए हैं।
अमेरिकी मिशन ब्लू घोस्ट लैंडर 9 फरवरी से चांद की ऐतिहासिक यात्रा शुरू करेगा। इसके 2 मार्च चक चंद्रमा पर लैंडर करने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले इस लैंडर ने घुप अंधेरे अंतरिक्ष में नीली रोशनी से चमक रही पृथ्वी को अपने कैमरे में कैद किया। इस वीडियो को अमेरिका की कमर्शियल अंतरिक्ष एजेंसी फायरफ्लाई एयरोस्पेस ने अपने X अकाउंट पर शेयर किया है।
क्या है ब्लू घोस्ट मिशन और कितना महत्वपूर्ण
ब्लू घोस्ट मिशन नासा के कमर्शियल लूनर पेलोड सर्विसेज (CLPS) कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य मारे क्रिसियम नामक चंद्रमा की सतह पर 10 वैज्ञानिक उपकरणों को पहुंचाना है। यह लैंडर उन्नत उपकरणों से सुसज्जित है, जो चंद्रमा की मिट्टी (लूनर रेगोलिथ) का विश्लेषण करने और वहां के भूभौतिकीय गुणों का अध्ययन करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये आंकड़े भविष्य में आर्टेमिस कार्यक्रम के तहत मानव अन्वेषण की योजना को मजबूत करेंगे।
60 दिनों तक ऐक्टिव रहेगा ब्लू घोस्ट
अपनी यात्रा के दौरान, ब्लू घोस्ट लगभग 60 दिनों तक संचालन करेगा और इसके 2 मार्च 2025 को चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद है। इस बीच, अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी की अद्भुत छवियाँ भेजी हैं, जो प्रसिद्ध "ब्लू मार्बल" तस्वीरों की याद दिलाती हैं। इसके ऑनबोर्ड कैमरों द्वारा खींची गई ये तस्वीरें पृथ्वी के जीवंत परिदृश्य और बादलों के आकर्षक रूपों को दर्शाती हैं।
चांद से सूर्यास्त भी दिखाएगा
अमेरिकी वैज्ञानिकों के मुताबिक, यदि सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो ब्लू घोस्ट न केवल वैज्ञानिक डेटा एकत्र करेगा बल्कि लूनर नाइट में निष्क्रिय होने से पहले चंद्रमा पर एक मनमोहक सूर्यास्त के दृश्य भी कैद करेगा। बता दें कि लूनर नाइट के दौरान चांद पर तापमान -200 डिग्री तक चला जाता है। इस कारण लैंडर के निष्क्रिय होने की काफी संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।